BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास
27-Jun-2020 11:57 AM
PATNA: पूर्व बीजेपी नेता यशवंत सिन्हा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में तीसरा फ्रंट बनाएंगे. राजनीति में मिलकर हमलोग एक पार्टी बनाएंगे. लेकिन यह भविष्य तय करेगा कि हमलोग पहले है या तीसरे हैं. हमलोग मिलकर चुनाव लड़ेंगे. मजबूती के साथ लड़ेंगे. क्योंकि बिहार को बदलने में नीतीश सरकार फेल हैं.
सिन्हा ने कहा कि बिहार की स्थिति क्या है. वह आपके सामने रख रहा हूं. जैसे मानव विकास में 27 साल में नीचले स्तर पर है. बिहार आज सारे प्रदेशों में गरीब है. हर साल 40 लाख लोग बिहार से पलायन करते हैं. क्योंकि उनको लेकर कोई रोजगार नहीं हैं. स्वास्थ्य व्यवस्था में सबसे नीचले स्तर पर हैं. सिन्हा ने कहा कि बिना बिहार में विधि व्यवस्था खत्म है . यहां पर बिना पैसा को कोई ऑफिस में काम नहीं होता है.
बिहार का हुआ अपमान
सिन्हा ने कहा कि हाल के दिनों में यह देखा गया कि लॉकडाउन के दौरान फंसे लोग कैसे और किस तरह से पैदल अपने गांव आए. यह दुखद था. मैं भी बिहार होने का दर्द झेला हूं, लेकिन यह साबित किया है कि हम सबसे बेहतर है. लेकिन इस बार बिहारी होने के गर्व पर इस बार ठेस पहुंचा है. कैसे इस गौरव को वापस लाया जाए. इसको लेकर रणनीति बनानी है. सिन्हा ने कहा कि मुझे भी बुलाया गया था. जिसको लेकर मैं कई दिनों से पटना में हूं. बिहार की प्रतिष्ठा को वापस लाने के लिए जीवन का बचा वक्त बेहतर बनाने में लगाए. मैं अपने सभी साथियों को साथ देने के लिए धन्यवाद देता हूं. इस दौरान अरूण कुमार, नागमणि, नरेंद्र सिंह समेत कई नेता मौजूद रहे.