मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
19-Mar-2021 07:55 PM
DESK: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर आज रफ्तार का कहर देखने को मिला। रबूपुरा कोतवाली थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक बच्चा बुरी तरह से घायल हो गया। घायल बच्चे को इलाज के लिए कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि सभी मृतक मथुरा के रहने वाले थे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
बताया जाता है कि ब्रेजा कारण आगरा से नोएडा की तरफ जा रही थी तभी फल और सब्जियों से लदी पिकअप वैन दिल्ली से आगरा की ओर जा रही थी तभी टाटा 407 का अगला चक्का अचानक पंक्चर हो गया। जिसके बाद डिवाइडर पार करते हुए टाटा 407 दूसरी तरफ आ गई। जहां आगरा की ओर से नोएडा जा रही ब्रेजा कार उससे जा टकराई।
इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। सभी मथुरा के छाता थाना क्षेत्र के सतघरा के रहने वाले थे। मृतकों की पहचान नितिन शर्मा, उर्वशी, उषा शर्मा, सतीश चौधरी के रुप में हुई है जबकि एक 12 साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे ग्रेटर नोएडा स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना रबूपुरा थाना क्षेत्र के फलैदा के पास की है।