ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: इंस्टाग्राम से शुरू हुआ प्यार थाने होते हुए मंदिर तक पहुंचा, बिहार में ‘पकड़ौआ विवाह’ को लेकर बवाल Bihar Crime News: नेपाल के रास्ते बिहार पहुंच रहे पाकिस्तान में छपे जाली भारतीय नोट, STF ने बड़े नेटवर्क का किया खुलासा Bihar Crime News: नेपाल के रास्ते बिहार पहुंच रहे पाकिस्तान में छपे जाली भारतीय नोट, STF ने बड़े नेटवर्क का किया खुलासा Bihar Crime News: बिहार में महज 65 दिन में टूट गया सात जन्मों का बंधन, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में महज 65 दिन में टूट गया सात जन्मों का बंधन, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी Bihar Bhumi: एक जमीन पर दो खतियान का खेल खत्म, सरकार ने सभी समाहर्ताओं से कहा– सरकारी भूमि पर मालिकाना हक का दावा करने वालों को 'स्वामित्व' का प्रमाण देना होगा..नोटिस जारी करने का आदेश Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Bihar Bhumi Survey: बिहार में 'भूमि सर्वे' को लेकर तय हुई समय सीमा, सरकार का ऐलान- अब नहीं चलेगी ढिलाई Bihar News: बिहार में ट्रक ने कार में मारी जोरदार टक्कर, सामने आया दिल दहलाने वाला वीडियो; देखिए..

यदि आप भी 'स्मोकी पान' के हैं शौकीन तो यह खबर आपके लिए है : शादी में गई बच्ची के साथ क्या हुआ जानिए?

यदि आप भी 'स्मोकी पान' के हैं शौकीन तो यह खबर आपके लिए है : शादी में गई बच्ची के साथ क्या हुआ जानिए?

22-May-2024 02:45 PM

By First Bihar

DESK : शादी समारोह हो या बर्थडे पार्टी या फिर मैरिज एनिवर्सरी के मौके पर लोग खाने के स्टॉल के अलावा स्मोक पान, स्मोक बिस्किट, मॉकटेल सहित कई तरह के स्टॉल लगाए जाते हैं। लिक्विड नाइट्रोजन युक्त स्मोकी पान और स्मोकी बिस्किट को जादूई पान और बिस्किट समझकर लोग इसे खाने की इच्छा रखते हैं। लेकिन जो मामला सामने आया है, उसे जानेंगे तो आप भी हैरान रह जाएंगे और फिर ऐसी चीजों को हाथ भी नहीं लगाएंगे।


पान खाने के बाद एक बच्ची के पेट में छेद हो गया है। यह पान कोई नॉर्मल पान नहीं था बल्कि सोशल मीडिया पर रील्स में ट्रेंड होने वाला स्मोकी पान था। यह घटना उन लोगों के लिए एक सबक है जो बिना जानकारी के किसी भी चीज को ट्राई करने लगते हैं। इसलिए कुछ भी खाने से पहले यह जान लें कि वह आपके शरीर के लिए ठीक है या नहीं। 


दरअसल अपने माता-पिता के साथ एक 12 साल की बच्ची एक शादी समारोह में गई थी। वहां स्मोकी पान का अलग काउंटर लगाया गया था।  जहां लोगों की भारी भीड़ थी। भीड़ को देखकर बच्ची भी वहां पहुंची तो देखा कि पान खाने के बाद मुंह से धुंआ निकल रहा है। वह भी काउंटर के पास चली गई और स्मोकी पान मांगा। काउंटर पर बैठे व्यक्ति ने उसे स्मोकी पान दे दिया। 


लड़की ने स्मोकी पान खाया और मुंह से धुंआ भी निकाला। फिर कुछ देर बाद उसे पेट में दर्द होने लगा। जिसके बाद आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामला बेंगलुरू का है, जहां हॉस्पिटल जाने के बाद पता चला कि बच्ची के पेट की आंत में छेद हो गया है। डॉक्टरों ने ऑपरेशन करके उसके आंत के एक हिस्से को सर्जरी करके निकाला गया तब जाकर उसकी जान बच सकी। 


सर्जरी के बाद बच्ची को दो दिनों तक आईसीयू में रखा गया।  जिसके बाद अस्पताल से उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है। बच्ची फिलहाल अपने घर पर है। बता दें कि स्मोक पान हो या फिर स्मोक बिस्किट इसमें तरल नाइट्रोजन का प्रयोग होता है। जिसका व्यापक रूप से शीतलक के रूप में उपयोग किया जाता है और सीधे निगलने पर मुंह, गले, अन्नप्रणाली और पेट में गंभीर चोट लग सकती है।