Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार
26-Mar-2024 07:29 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार के अंदर सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से निकल कर सामने आ रहा है, जहां सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी पटना के दीदारगंज थाना के नाथाचक फोरलेन के नजदीक थार और बुलेट के बीच टक्कर से दो लोगों की मौत हो गई। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। इस बीच मौका पाकर गाड़ी पर सवार चारों लोग फरार हो गए। यह घटना नेशनल हाइवे नत्था चक के पास की है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह गुस्साए लोगों को शांत कराया और सड़क जाम को हटवाया। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार बुलेट पर सवार दो युवक पटना से अपने घर खुशरूपुर के लिए लौट रहे थे। तभी विपरीत दिशा से आ रही थार ने डिवाइडर पर गाड़ी चढ़ाते हुए बुलेट सवार युवकों को टक्कर मार दी। मौके पर ही दोनों युवकों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एक मृतक के भाई ने मंटू कुमार ने बताया कि इसे सड़क हादसा नहीं मानेंगे, क्योंकि हमारा भाई अपने साइड से घर लौट रहा था, जिसे गलत दिशा से आते हुए थार ने डिवाइडर क्रॉस करते हुए जानबूझकर मार दिया है। मृतक के भाई ने इस घटना को हत्या करार दिया है। फिलहाल दोनों गाड़ियों को पुलिस थाने ले आई है और मामले की छानबीन में जूट गई है।