जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह Traffic Challan: ट्रैफिक चालान भरना हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने से JDU में भारी असंतोष, पार्टी के बड़े नेता ने साजिश की जताई आशंका; कहा- मुख्यमंत्री को शेल्टर में भेज दिया गया
03-Apr-2020 09:33 PM
DESK : विश्व में कोरोना वायरस से तबाही मची हुई है. दुनिया भर में अब तक इस जानलेवा वायरस के कारण 55 हजार से ज्यादा लोगों ने दम तोड़ दिया है. वर्ल्ड में अब तक 1 मिलियन से भी ज्यादा लोग इसकी चपेट में आ गए हैं. अमेरिका, स्पेन, इटली, जर्मनी, चीन, फ्रांस, ईरान, ब्रिटेन, स्विट्ज़रलैंड और टर्की विश्व के टॉप 10 प्रभावित देशों की सूची में शामिल हैं.
कोरोना वायरस के बारे में दुनिया भर के आंकड़े रिलीज करने वाली एक वेबसाइट के मुताबिक अब तक वर्ल्ड में 10 लाख 55 हजार से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं. यानी कि अब कोरोना ने 1 मिलियन के आंकड़े को भी पार कर दिया है. वेबसाइट की ओर से जारी नए आंकड़े के मुताबिक अमेरिका में 257379, स्पेन में 117710, इटली में 115242, जर्मनी में 89126, चीन में 81620, फ्रांस में 59105, ईरान में 53183, ब्रिटेन में 38168, स्विट्ज़रलैंड में 19303 और टर्की में 18135 मामले सामने आये हैं.
इस वेबसाइट के मुताबिक दुनिया में अभी भी 7 लाख 76 हजार केस एक्टिव हैं. जबकि 55 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. इस जानलेवा बीमारी को दुनिया भर में 2 लाख 23 हजार लोगों ने मात दिया है. सबसे ज्यादा 13 हजार से ज्यादा मौत अब तक इटली में हुई है. इसके बाद स्पेन में लगभग 11 हजार और अमेरिका में लगभग साढ़े 6 हजार लोग इस वायरस से मरे हैं.
