बिहार में पुरानी रंजिश से खूनी खेल! मां-बेटा पर चाकूबाजी, दोनों गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार चुनाव का ‘करोड़ों वाला’ सच, रिपोर्ट सामने आते ही चर्चा तेज; आंकड़े बता रहे दिलचस्प कहानी Bihar News : होली के बाद फिर बढ़ा पलायन, ट्रेन में टिकट नहीं मिलने पर इस तरह भी जा सकते हैं दिल्ली ; परिवहन विभाग दे रही यह सुविधा हॉस्पिटल में घुसकर दबंगई, ऑफिसर को जमकर पीटा, सोने की चेन भी लूट ले गए बदमाश Bihar news : बिहार के इस जिले में 40 तंबुओं में 200 संदिग्धों का डेरा, विदेशी होने की आशंका; एसआईटी ने शुरू की जांच Bihar Circle Office Strike : आय-निवास, बर्थ-डेथ सर्टिफिकेट से लेकर दाखिल-खारिज सहित 20 काम प्रभावित, पढ़िए क्या है मामला Bihar Parking Rule: सड़क पर चलते वाहनों से पार्किंग शुल्क वसूली बंद, नगर निकायों को सरकार का निर्देश Bihar Transport Alert: 1 अप्रैल 2019 से पहले की गाड़ियों के लिए चेतावनी, तुरंत लगवाएं HSRP नंबर प्लेट वरना होगी कार्रवाई UPSC Fake Claim : बिहार में एक और कारनामा: युवक ने UPSC पास होने का फर्जी दावा किया, विधायक- थानेदार से हुआ सम्मानित, भेद खुला तो दिल्ली भागा Bihar News : भ्रष्टाचार के मामलों में बड़ी तैयारी, 99% केस में जल्दबाजी में बन रहा था आरोप पत्र, सरकार ने बदले नियम
31-Mar-2020 09:36 PM
DESK : कोरोना वायरस पूरी रफ्तार के साथ दुनिया को अपने चपेट में लेते जा रहा है. कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की तादाद दुनिया भर में 8 लाख से ऊपर पहुंच गई है. दुनिया में 8 लाख 18 हजार से ज्यादा लोग कोरोना से इंफेक्टेड हो चुके हैं और अब तक लगभग 40 हजार लोगों की मौत हो चुकी है.
31 मार्च को दुनिया भर में कोरोना के अब तक 34 हजार नए के सामने आए हैं. जिसमें सबसे ज्यादा तादाद अमेरिका में कोरोना पॉजिटिव की है. अमेरिका में आज 10896 नए केस सामने आए हैं, जबकि 259 लोगों की मौत आज हो चुकी है. स्पेन में आज मरने वालों की तादाद सबसे ज्यादा है. स्पेन में आज 553 लोग कोरोना के कारण मारे गए हैं, जबकि ब्रिटेन में ये आंकड़ा 381 है. इसके अलावा बेल्जियम में 192, नीदरलैंड में 175 लोगों की मौत कोरोना वायरस की वजह से आज हुई है.
कोरोना वायरस के कारण अब तक के सबसे ज्यादा मौत इटली में हुई है. खबर लिखे जाने तक इटली से कोई नया अपडेट अभी सामने नहीं आया है. लेकिन यहां कोरोना के कारण 11591 लोगों की मौत हो चुकी है। दूसरे नंबर पर स्पेन है यहां 8269 लोगों की मौत हुई है. अमेरिका में 3400 लोगों की मौत कोरोना के कारण हो चुकी है. दुनिया भर जिस चीन से कोरोना फैला वहां मरने वालों की तादाद 3305 है.