होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार
19-Nov-2023 09:32 PM
By First Bihar
DESK: ICC वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से भारत को हराकर छठी बार चैंपियन बन गया है। ट्रेविस हेड की शानदार बल्लेबाजी से ऑस्ट्रेलिया एक बार फिर वर्ल्ड कप चैंपियन बन गया। ट्रेविस हेड ने शानदार 137 रनों की पारी खेली वही मार्नस लाबुसेन ने 58 रनों की नाबाद पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया ने 43 ओवर में ही लक्ष्य हासिल किया।
भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वर्ल्डकप का फाइनल मुकाबला खेला गया। टीम इंडिया ने पहली बैटिंग कर 50 ओवर में 240 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया को 241 रन का टारगेट दिया। वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में भारत को 6 विकेट की करारी हार का सामना करना पड़ गया। ऑस्ट्रेलिया ने छठी बार वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया। भारतीय फैंस को आज 2003 के वर्ल्ड कप फाइनल की याद ताजा हो गयी। 20 साल पहले कंगारुओं ने जोहनसबर्ग में 125 रन से भारत को हराया था।
बता दें कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वर्ल्ड कप का फाईनल मैच खेला गया। टीम इंडिया टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। भारतीय टीम इस दौरान 240 रन पर ही ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया को 241 रनों का टारगेट भारत ने दिया था। जिसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों ने 43 ओवर में ही 4 विकेट खोकर यह टारगेट हासिल कर लिया।