Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए..
11-Apr-2020 06:59 AM
DESK : कोरोना वायरस दुनियाभर में अपना कहर बरपा रहा है। अब तक एक लाख से ज्यादा लोगों की मौत कोरोना वायरस के कारण हो चुकी है जबकि 16 लाख से ज्यादा लोग दुनियाभर में कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। चीन के वुहान से शुरू हुए करोड़ा वायरस ने पश्चिमी देशों को भी अपनी चपेट में लिया है और अमेरिका जैसे दुनिया के सबसे ताकतवर देश में कोरोना के कारण अब तक 18 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
कोरोना वायरस ने सबसे ज्यादा तबाही अमेरिका में मचाई है। अमेरिका में 5 लाख से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव के सामने आ चुके हैं। पिछले 24 घंटे के अंदर अमेरिका में 2 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर स्पेन है। स्पेन में एक लाख 58 हजार कोरोना वायरस मामले सामने आए हैं और यहां 16018 लोगों की मौत हो चुकी है। इटली में एक लाख 47 हजार पोजिटिव केस और 18000 के लगभग मौत हो चुकी है।
यूरोपीय देशों की बात करें तो फ्रांस में एक लाख 24 हजार संक्रमित पाए गए हैं वहां 13197 लोगों की मौत हुई है। जर्मनी में एक लाख 22 हजार केस और 2767 लोगों की मौत हुई है। चीन में 81 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित पाए गए हैं जबकि मरने वालों की तादाद 3339 है। ब्रिटेन में 73758 पॉजिटिव के आए हैं जबकि 8958 लोगों की जान कोरोना ने ले ली है।