क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर
06-Jun-2020 09:50 AM
DESK :विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अब मास्क पहनने संबंधी नए दिशानिर्देश जारी किए है. आपको मास्क लगाने से पहले एक बार विश्व स्वास्थ्य संगठन का निर्देश जरुर पढ़ना चाहिए. विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा जारी किए गए नए गाइडलाइंस में यह बताया गया है कि मास्कर कहां पहनना चाहिए और फेस मास्क किन लोगों को पहनना चाहिए. इसके साथ ही इनकी बनावट और सामग्री क्या होना चाहिए.
पहली बार विश्व स्वास्थ्य संगठन के तरफ से मास्क की क्वालिटी को लेकर भी जानकारी दी है. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बताया कि नए शोध से मिली जानकारी के अनुसार फेस मास्क को बाजार से खरीदा जा सकता है और घर में भी बनाया जा सकता है लेकिन उसमें तीन परतें होनी चाहिए. सूत का अस्तर (lining), पोलिएस्टर की बाहरी परत, और बीच में पोलिप्रोपायलीन की बनी ‘फिल्टर’ जैसी परत. कोरोना से बचाव के लिए पहने जाने वाले मास्क में तीन लेयर होना जरुरी है.
वहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहन कर ही लोगों को निकलना चाहिए. साथ ही ऐसी जगहों पर भी जहां पर कम्यूनिटी ट्रांसमिशन जैसी स्थितियां हों. रेल, बस जैसी भीड़भाड़ वाली जगहों पर भी मास्क का इस्तेमाल करना जरुरी है. लेकिन इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि महज मास्क का इस्तेमाल आपको कोविड-19 से नहीं बचाएगा. शारीरिक दूरी बरतने, हाथों को साफ रखना भी जरुरी है.