ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / WFI अध्यक्ष संजय सिंह समेत नए कुश्ती संघ की मान्यता रद्द, विवाद के...

WFI अध्यक्ष संजय सिंह समेत नए कुश्ती संघ की मान्यता रद्द, विवाद के बाद केंद्र सरकार का फैसला

24-Dec-2023 11:19 AM

By First Bihar

DELHI: भारतीय कुश्ती संघ को लेकर विवाद गहराने के बाद केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। केंद्रीय खेल मंत्रालय ने WFI के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय सिंह समेत पूरे कुश्ती संघ की मान्यता को रद्द कर दिया है। केंद्र सरकार के इस फैसले से खिलाड़ियों में खुशी का माहौल है।


दरअसल, भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा था। यौन शोषण के आरोपी संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह को संघ का नया अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर खिलाड़ियों में भारी नाराजगी थी। बृजभूषण खेमें के करीबी संजय सिंह के अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक ने कुश्ती छोड़ने का ऐलान कर दिया था। 


इसके बाद भारतीय पहलवान और ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पूनिया ने पद्मश्री पुरस्कार लौटाने का ऐलान किया और पदक को फूटपाथ पर छोड़ दिया। मामले ने तूल पकड़ा तो केंद्रीय खेल मंत्रालय ने विवाद को बढ़ता देख भारतीय कुश्ती संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय सिंह समेत पूरे कुश्ती संघ की मान्यता को ही रद्द कर दिया है।