ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद
29-Aug-2020 11:01 AM
DESK : व्हाट्सएप से प्यार हो जाता है और फिर वह अपने प्रेमी से शादी करने के लिए 300 किलोमीटर का सफर तय करके अकेले कानपुर पहुंचती है, लेकिन उसका सपना उस समय चकनाचूर हो जाता है जब पता चलता है कि उसका व्हाट्सएप प्रेमी नाबालिग है. लेकिन लड़की अपने घर नहीं जाने के लिए जिद पर अड़ी है और कहती है कि नाबालिग प्रेमी ना सही तो उसके बड़े भाई से शादी करा दो, लेकिन मैं यहां से नहीं जाऊंगी.
इन सबके बीच सबसे बड़ी बात यह है कि लड़की एलएलबी कर रही है और वह अल्पसंख्यक समुदाय की है. जबकि उसका प्रेमी दूसरे समुदाय का है. शाहजहांपुर की रहने वाली सबीना के पिता इंजीनियर है. उसकी मां की मौत पहले ही हो चुकी है. जिसके बाद पिता ने दूसरी शादी कर ली. सबीना ने बताया कि उसकी दूसरी मां उसे बहुत टॉर्चर करती है. इन सब के बीच उसकी दोस्ती कानपुर के परौली गांव के रहने वाले अमित से व्हाट्सएप पर हो गई.
कुछ दिन दोनों के बीच बात हुई और फिर सबीना अमित से शादी करने के लिए कानपुर अकेले ही निकल पड़ी. पास में पैसा ना होने के कारण उसे कई किलोमीटर पैदल भी चलना पड़ा, दूसरे से मदद मांगी और फिर बस का टिकट खरीद कर कानपुर पहुंच गई. लेकिन उसे यहां पता चला कि अमित नाबालिग है तो उसका शादी का बुखार उतर गया. सबीना की उम्र 24 साल है जबकि अमित अभी 19 साल का ही है. अब सबीना अमित के घर बाहर डेरा डाले हुए है. वह अमित के बड़े भाई के साथ शादी करने की जिद पर अड़ी है. वहीं उसके प्रेमी अमित का कहना है कि दोनों के बीच बस बात होती थी, शादी की कोई बात नहीं हुई थी और लड़की ने अपना नाम रिया बताया था.