BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया
27-Jun-2020 08:33 AM
RANCHI: ऑनलाइन शिक्षा को लेकर सरकारी शिक्षकों का ग्रुप बना है, लेकिन उस ग्रुप में दो शिक्षकों ने अश्लील वीडियो डाल दिया. जिसके बाद अधिकारियों ने दोनों शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दे दिया है.
बताया जा रहा है कि अश्लील वीडियो बच्चों तक पहुंचने से पहले ही यह मामला पकड़ में आ गया. ऐसा कारनामा करने वाले शिक्षक आरोपी बीआरपी प्रभु कुमार पासवान लातेहार जिले के महुआडांड़ का प्रखंड साधन सेवी है. दूसरे शिक्षक कार्तिक कुमार कुशवाहा गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय करजीओ और इंद्रजीत सिंह चास के राजकीय मध्य विद्यालय ओलागाढ़ा का सीआरपी है.
होगी कड़ी कार्रवाई
इसके बारे में जब अधिकारियों को पता चला तो हड़कंप मच गया. दोनों शिक्षकों के पास कई कॉल आने लगे. जिसके बाद दोनों ने दोनों ग्रुप से वीडियो डिलिट किया. लेकिन इससे वह बचने वाले नहीं है. लातेहार जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि पूरे मामले की जानकारी है. दोषी शिक्षक पर कार्रवाई का आदेश दिया गया है. बता दें कि लॉकडाउन के दौरान ऑनलाइन पढ़ाई को लेकर शिक्षकों का कई ग्रुप बना हुआ है. उसमें छात्रों को भी जोड़ा गया है.