ब्रेकिंग न्यूज़

‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार

चुनाव से पहले ममता बनर्जी को झटका, शुभेंदु अधिकारी ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा

27-Nov-2020 01:59 PM

DESK:  पश्चिम बंगाल में अगले साल चुनाव होने वाला है. लेकिन उससे पहले ही टीएमसी पार्टी में बगावत शुरू हो गई. सीएम ममता बनर्जी के करीबी मंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पद से इस्तीफा दे दिया है. वह कई दिनों से ममता बनर्जी से नाराज चल रहे थे. उनको मनाने की कोशिश की जा रही थी, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थे.

परिवहन मंत्री थे

शुभेंदु अधिकारी ममता सरकार में परिवहन मंत्री के पद पर तैनात थे और बंगाल की राजनीति में बड़ा रुतबा रखते हैं. लेकिन वह चुनाव से पहले बागी हो गए हैं. बताया जा रहा है कि वह बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. उन्होंने अपने ममता बनर्जी को इस्तीफा भेजा लिखा है कि मंत्री पद से इस्तीफा देता हूं. आपने मुझे सेवा का मौका दिया इसके लिए आपका आभार. 

प्रशांत किशोर को मनाने की मिली थी जिम्मेवारी

ममता बनर्जी की पार्टी के चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर को शुभेंदु अधिकारी के मनाने के लिए जिम्मेवारी सौंपी गई थी. ममता के कहने पर प्रशांत किशोर शुभेंदु के घर पहुंचे. उनके पिता से घंटों बात की, लेकिन शुभेंदु से मुलाकात नहीं हो पाई. उस दौरान वह घर पर नहीं थे. बताया जा रहा है कि वह प्रशांत किशोर से मिलना नहीं चाहते थे. बताया जा रहा है कि ममता बनर्जी और प्रशांत किशोर को डर है कि अगर शुभेंदु अधिकारी बीजेपी में गए तो टीएमसी को विधानसभा चुनाव में पूर्वी मेदिनीपुर में काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है. इसको लेकर ही उनको मनाने की कोशिश की जा रही है. बताया जा रहा है कि परिवहन मंत्री शुभेंदु अधिकारी बीजेपी में शामिल हो सकते हैं.