दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
18-Nov-2019 12:26 PM
DESK: देशभर के व्हाट्सअप यूजर्स के लिए बड़ी ख़बर है. अगर आप व्हाट्सअप चलाते हैं तो आपको सावधान रहना बेहद जरूरी है, नहीं तो आपका डाटा हैक हो सकता है. हो सकता है कि आपका अकाउंट हैकर्स के निशाने पर हो.
देशभर में आजकल साइबर क्राइम के केस बढ़ रहे हैं. हैकर्स ने फोन को हैक करने के लिए नया तरीका अपनाया है. आपके फोन को हैक करने के लिए अनजान नंबर से MP4 फाइल के रूप में यह आपके इनबॉक्स में आता है. यूजर्स के व्हाट्सएप नंबर पर हैकर्स MP4 वीडियो फाइल भेजता है. जिसके बाद फोन कर वह यूजर्स को इसे डाउनलोड करने के लिए कहता है. जैसे ही आप इस फाइल को डाउनलोड करेंगे, आपके मोबाइल डाटा पर हैकर्स कब्जा कर लेगा और आपके फोन की सभी जरूरी जानकारी चुरा लेगा.
कभी ऐप और कभी वीडियो डाउनलोड करने की बात कहकर हैकर्स दिन-रात इस कोशिश में लगे रहते हैं कि कैसे वह आपका डाटा चोरी करे और आपके फोन की अहम जानकारियां जाने. जानकारी के मुताबिक हैकर्स इस तरह का प्रयोग एंड्रॉयड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म्स पर कर रहे हैं. इस MP4 फाइल को खास तौर पर साइबर हमले के लिए तैयार किया जाता है. वहीं हैकिंग को लेकर फेसबुक ने एक एडवाइजरी जारी की है. जिसमें कहा गया है कि, 'हैकर्स व्हाट्सएप यूजर्स के लिए विशेष रूप से तैयार की गई MP4 फाइल भेजकर फोन को हैक करने की कोशिश कर रहे हैं.' वहीं हैकिंग को लेकर केंद्र सरकार ने भी हैकर्स को कड़ी चेतावनी दी है. इसके साथ ही व्हाट्सएप ने बयान जारी करके कहा है कि 'हम सभी भारतीय नागरिकों की गोपनीयता को सुरक्षित रखने की आवश्यकता के बारे में भारत सरकार के मजबूत बयान से सहमत हैं.'