लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी
08-Oct-2022 08:48 PM
MUZAFFARPUR: कुख्यात वांछित अपराधी लक्ष्मण राम आज पटना STF के हत्थे चढ़ गया। मुजफ्फरपुर से उसे गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को कई मामलों में उसकी तलाश थी। लक्ष्मण की गिरफ्तारी को एसटीएफ बड़ी सफलता मान रही है। फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है।
श्रीरामपुर थाना कथैया,जिला पूर्वी चंपारण,चकिया मोतिहारी थाना कांड संख्या 322/2018 अंतर्गत मुजफ्फरपुर के बनारस बैंक चौक से छापेमारी कर भविक्षण राम के बेटे लक्ष्मण राम को बिहार एसटीएफ की विशेष टीम ने गिरफ्तार किया है। अपराधी लक्ष्मण राम पर हत्या, लूट, अपहरण, डकैती जैसे कई मामलों में संवेदनशील कांड दर्ज है।
वांटेड अपराधी लक्ष्मण राम को पटना STF ने गिरफ्तार किया है। एसटीएफ की टीम इस गिरफ्तारी को बड़ी उपलब्धि मान रही है। लक्ष्मण के खिलाफ देवरिया, साहेबगंज, बरेराज थाना में 6 से अधिक मामले दर्ज हैं। एसटीएफ की विशेष टीम को इसकी काफी दिनों से तलाश थी और आखिरकार गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तारी सुनिश्चित हो पाई।
लक्ष्मण राम पर कई आपराधिक मामले दर्ज है। गौरतलब है कि बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर एसटीएफ अभियान चलाकर बिहार के मुख्य अपराधी, नक्सली को गिरफ्तार कर रही है। इसी कड़ी में आज गुप्त सूचना के आधार पर कुख्यात अपराधी लक्ष्मण राम को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की जा रही है। उसके अन्य साथियों का पता लगाया जा रहा है।