मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
06-Jul-2023 12:03 PM
By DEEPAK RAJ
BAGHA : बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। राज्य में कहीं भी शराब पीना या इससे जुड़ा किसी भी तरह का कोई भी कारोबार करना गैरकानूनी माना गया है। लेकिन, इसके बाबजूद आए दिन इस कानून के उलंघन का मामला निकल कर सामने आता रहता है। अब बगहा से एक ऐसी ही खबर सामने आ रही है। जो इस कानून की पोल खोल रही है।
दरअसल, बगहा के हरिनगर रेलवे स्टेशन पर लोगों ने जमकर हंगामा किया है। इसकी वजह को यात्री नहीं बल्कि वहां का बुकिंग क्लर्क बताया जा रहा है। जो शराब के नशे में धुत अर्धनग्न अवस्था में बुकिंग हाउस में सोया हुआ था। जिससे यात्रियों को काफी परेशनी हुई और कई लोगों को बिना टिकट के ही अपना सफर तय करना पड़ा। अब इस पुरे घटना का सोशल वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इस वायरल वीडियो में यह नजर आ रहा है कि, हरिनगर रेलवे स्टेशन पर एक टिकट बुकिंग क्लर्क का नशे में धुत्त होकर ड्यूटी कर रहा है। यह न तो सही तरीके से किसी टिकट काट रहा और न ही अपनी जगह पर ठीक तरीके से बैठ ही पा रहा है। जिसके कारण यात्री बिना टिकट यात्रा करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि हरिनगर रेलवे स्टेशन पर कार्यरत टिकट बुकिंग क्लर्क रौशन सिंह नशे की हालत में अर्धनग्न अवस्था में ड्यूटी कर रहा था। यात्रियों के शोर मचाने के बाद भी बुकिंग क्लर्क ठीक ढंग से काम पर नहीं कर पा रहा है। फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो के सटीकता की पुष्टि नहीं करता है।
इधर, जब बुकिंग क्लर्क वापस नहीं लौटा तो वहां मौजूद लोगों ने उसका वीडियो बना लिया और इसे सोशल मीडिया पर डाल दिया जो की वायरल हो गया। इस रेलवे स्टेशन पर सुबह ही टिकट बुकिंग काउन्टर पर सैकड़ों यात्री गोरखपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का टिकट लेने के लिए कतार में खड़े रहे, लेकिन ड्यूटी पर उपस्थित बुकिंग क्लर्क रौशन सिंह नशे में धुत्त होकर सोता रहा। इस लापरवाही के कारण घंटों यात्री परेशान रहे। अब यात्रियों ने रेल प्रशासन से इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।