बिहार में जमीन खरीदना होगा महंगा!, अप्रैल से निबंधन दर में चार गुना बढ़ोतरी की संभावना, MVR भी बढ़ेगा 6-lane bridge : पटना से उत्तर बिहार का सफर होगा आसान, होली के बाद शुरू होगा यह 6-लेन पुल; CM नीतीश ने किया निरीक्षण Bihar Attendance App : बिहार में टीचर के अटेंडेंस को लेकर शिक्षा विभाग का नया आदेश, मंगलवार से हर हाल में करना होगा यह काम Bihar expressway : बिहारवासियों को मिली बड़ी सौगात, अब महज दो घंटों में तय होगी 5 घंटों वाली दूरी; शुरू होने जा रहा यह एक्सप्रेसवे Patna Medical College : PMCH में शिफ्टिंग की तारीख तय, फरवरी के इस डेट से नए भवन में शिफ्ट हो जाएंगे यह दो विभाग मुंगेर में रिश्तों का कत्ल: 13 वर्षीय छात्र की गला दबाकर हत्या, मुंहबोले दादा पर घर के चिराग को बुझाने का आरोप Indian Railway new rules : यदि दोस्तों के साथ जाना चाह रहे गोवा- मनाली या परिवार के वैष्णों देवी; तो जरूर पढ़ लें यह खबर, रेलवे ने नियमों में किया बड़ा बदलाव Bihar land registry : बिहार में इस महीने से बदल रहे जमीन रजिस्ट्री के नियम, सरकार का निर्णय; इन लोगों को होगा बड़ा फायदा Bihar politics : अपराधियों का राजनीति में आना दुर्भाग्य, बोले BJP विधायक – पप्पू यादव को जेल में ही रहना चाहिए Patna Metro : होली बाद शुरू होगा इन दो स्टेशनों के बीच सफर, इस महीने के अंतिम सप्ताह तक जांच के लिए दिल्ली से आएगी टीम
05-Oct-2023 10:50 AM
By First Bihar
SITAMADHI : बिहार पुलिस का मोटो हर किसी को याद हो - 'सदैव आपकी सेवा में तत्पर' लेकिन इस वाक्य को सही बनाने के कवायद में पुलिस महकमा इतनी तेज हो गई है कि वो बिना नंबर प्लेट की गाड़ी में एसी चलाकर घूमती है। ऐसे में कभी चालान भी नहीं कट पाएगा। यह मामला सीतामढ़ी जिले के रीगा थाना से जुड़ा हुआ है। यहां रीगा थाने की पुलिस चोरी वाली सफारी गाड़ी में एसी चलाकर घूमती है। जिसमें नंबर प्लेट तक नहीं है।
दरअसल, जिले के रिगा थाना की पुलिस इस सफारी गाड़ी का उपयोग कई महीनों से कर रही है। पुलिस ने 2019 में ही इस गाड़ी को जब्त किया गया था। तब से लेकर अबतक इसका नंबर नहीं है। ऐसे में आराम से थाने की पुलिस इस एसी वाली गाड़ी में घूमती है। इससे पहले शायद की कोई सरकारी गाड़ी में पुलिस टीम को यह सुविधा मुहैया होती हो।
बताया जा रहा है कि, इस गाड़ी को रमनगरा से जब्त किया गया था। इसकी थाने में एंट्री भी है। लेकिन, सबसे बड़ी बात है कि इस मामले में अबतक थानाध्यक्ष ने इस पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। लेकिन तत्कालीन थानाध्यक्ष सुभाष मुखिया के अनुसार गाड़ी चोरी की है। इस संबंध में रीगा थाना प्राथमिकी कांड संख्या- 274/19 दर्ज है, जिसमें इस गाड़ी का चेचिस और इंजन नंबर अंकित है, लेकिन नंबर का उल्लेख नहीं है। जबकि वर्तमान थानाध्यक्ष राम इकबाल प्रसाद कहते हैं कि सफारी के बारे में कोई एफआईआर दर्ज नहीं है।
इधर, तत्कालीन थानाध्यक्ष सुभाष मुखिया ने यह स्वीकार किया है कि सफारी गाड़ी चोरी की है। रमनगरा से जब्त किया गया था. थाने में इसकी एंट्री भी है। इसे उपयोग में लाना अनुचित है। इस सफारी को जब्त करने के दौरान मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र के दामोदरपुर गांव के सोमू कुमार को गिरफ्तार किया गया था, जबकि उसके दो साथी फरार होने में सफल रहे थे। ये तीनों उक्त गाड़ी से शराब की तस्करी करते थे। इत्तेफाक से इस चोरी की गाड़ी से शराब नहीं मिली थी नहीं तो नीलाम हो गया होता।