मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
21-Jun-2023 02:18 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार में अवैध खनन और उगाही का मामला कहीं न कहीं से निकल कर सामने आता ही रहता है। राज्य के अंदर अक्सर यह देखने को मिलता है कि पुलिसकर्मियों की मिलीभगत से बालू कारोबारी अपने इस अवैध धंधों को अंजाम देते हैं। इस बीच अब एक ताजा राजधानी पटना से सटे इलाके बिहटा से निकल कर सामने आया है।
दरअसल, बिहार की पुलिस एक तरफ अवैध खनन को लेकर लगातार एक्शन मोड में नजर आ रही है तो वहीं दूसरी तरफ राज्य के कई ऐसे पुलिसकर्मी अभी भी नजर आ रहे हैं जो अपनी आदतों से पीछे नहीं हट रहे हैं। इनलोगों के तरफ से लगातार अपनी अवैध वसूली के काले कारनामों को अंजाम दिया जा रहा है। ऐसे में अब एक वीडियो सोशल मिडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
इस वायरल वीडियो में यह देखने की मिल रहा है कि, राजधानी पटना से सटे बिहटा थाना के आईआईटी के पास बने पुलिस बैरियर में दिल के उजाले में बालू लदे ट्रकों के लिए नो एंट्री होने के बाबजूद पुलिसकर्मी ट्रक वालो से अवैध वसूली कर रहे हैं। ये पुलिसकर्मी ट्रक ड्राइवर से पैसा लेकर शहर के रास्ते बिना बड़े ही आसनी से इधर से उधर जा रहे हैं। इस रास्ते से हजारों ट्रक बालू लेकर बिहार और उत्तरप्रदेश के अलग अलग जिलों में जातें है।
इधर, इस पूरे मामले को लेकर बिहटा थाना में पदस्थापित प्रशिक्षु ड एसपी डॉ अनु कुमारी ने इस संबंध में कुछ भी बोलने से साफ इंकार कर दिया।वहीं सड़क पर रिश्वत लेता सिपाही इस मामले के सामने आने के बाद सकते में आ गया है।