पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
25-Apr-2024 11:52 AM
By First Bihar
PURNIYA : बिहार में कल पांच लोकसभा सीटों पर दूसरे चरण का मतदान होना है जिसमें से एक लोकसभा सीट पूर्णिया भी शामिल है। जहां मुकाबला त्रिकोणीय है। ऐसे में अब इस लोकसभा सीट से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है जहां राजद कैंडिडेट बीमा भारती के पीए अरेस्ट किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, पूर्णिया के रूपौली में आरजेडी प्रत्याशी बीमा भारती के दो पीए को पुलिस ने हिरासत में लिया है। दोनों के पास से 10 लाख रुपए कैश मिला है। पुलिस रुपयों के सोर्स पता कर रही है। पुलिस को शक है कि ये रुपए चुनाव में उपयोग में हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस बीमा भारती के PA अरविंद जायसवाल और महावीर मंडल को लेकर पुलिस रूपौली थाने में लेकर आई है। यहां पर दोनों से पूछताछ की जा रही है।
बताया जाता है कि रुपौली थाना पुलिस ने वाहन जांच के दौरान राजद समर्पित उम्मीदवार बीमा भारती के दो पीए 10 लाख रुपये नगद लेकर चार चक्का वाहन से जा रहे थे। वाहन जांच के दौरान रुपौली थाना पुलिस ने 10 लाख रुपये नगद के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को शक है कि ये रुपए चुनाव में उपयोग में हो सकते हैं।
आपको बताते चलें कि,बिहार की पूर्णिया लोकसभा सीट पर इस बार मुकाबला दिलचस्प है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने यहां बीमा भारती को अपना प्रत्याशी बनाया है। जदयू ने संतोष कुशवाहा पर भरोसा जताया है। राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव निर्दलीय अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। बिहार की इस सीट पर सबकी निगाहें हैं।