ब्रेकिंग न्यूज़

पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल बिना ऐप के चलेगा Amazon का नया स्मार्टफोन? Alexa के दम पर Apple-Samsung को देगा टक्कर, जानिए Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत सहरसा में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, निर्दोषों को फंसाने और FIR में हेरफेर का आरोप बिहार में बड़ी वारदात: लूटपाट के दौरान चाकू मारकर युवक की हत्या, पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ा

Home / news / वोटिंग से पहले ट्रक से 8 करोड़ से अधिक कैश जब्त : फ्लाइंग...

वोटिंग से पहले ट्रक से 8 करोड़ से अधिक कैश जब्त : फ्लाइंग स्क्वाड की टीम ने दबोचा

09-May-2024 04:33 PM

By First Bihar

DESK : लोकसभा चुनाव में धनबल के इस्तेमाल को लेकर चुनाव आयोग काफी सख्त है। आयोग के निर्देश पर फ्लाइंग स्क्वाड की टीम पूरे देश में लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी बीच आंध्र प्रदेश के एनटीआर जिले में फ्लाइंग स्क्वाड की टीम ने वाहन जांच के दौरान एक ट्रक से आठ करोड़ से अधिक की नकदी जब्त की है। नोटो का यह पहाड़ देखकर फ्लाइंग स्क्वाड की टीम के सदस्य भी दंग थे।


दरअसल, लोकसभा चुनाव को लेकर वाहनों की सघन जांच की जा रही है। इसी दौरान गरिकपांडु गांव में बने चेकपोस्ट से गुजर रहे पीसीसी पाइप लदे ट्रक को फ्लाइंग स्क्वाड की टीम ने रोका। जब टीम ने उसकी तलाशी ली तो पाइप के नीचे छिपाकर रखे गए भारी मात्रा में कैश को देखकर टीम के सदस्यों के होश उड़ गए। ट्रक के भीतर 8.36 करोड़ रुपए कैश छुपाकर रखे गए थे।


इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। फ्लाइंग स्क्वाड की टीम ने रुपयों को जब्त कर लिया है। चुनाव आयोग और आयकर विभाग की टीम को मामले की जानकारी दे दी गई है। बता दें कि आंध्र प्रदेश में आगामी 13 मई को वोटिंग होनी है। वोटिंग से ठीक पहले इतनी बड़ी रकम मिलने के बाद हड़कंप मच गया है।