T20 World Cup 2026 : ईशान किशन और अभिषेक शर्मा की फिटनेस पर संकट, भारत-नामीबिया मुकाबले में दिखेगी टीम इंडिया की नई ओपनिंग जोड़ी ! ‘घूसखोर पंडत’ विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने मेकर्स को फटकार लगाई, कहा- समाज में नफरत फैलाना मान्य नहीं ‘घूसखोर पंडत’ विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने मेकर्स को फटकार लगाई, कहा- समाज में नफरत फैलाना मान्य नहीं INFRASTRUCTURE UPDATE: श्रावणी मेला में देवघर जाना होगा आसान, महाशिवरात्रि से पहले मंत्री ने कर दिया बड़ा एलान; जानिए क्या है ख़ास Bihar Crime News: बिहार में सनकी युवक ने गर्लफ्रेंड के घर की फायरिंग, बाल-बाल बची युवती; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा Bihar Crime News: बिहार में सनकी युवक ने गर्लफ्रेंड के घर की फायरिंग, बाल-बाल बची युवती; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा road accident Bihar : क्रिकेट खेल कर लौट रहे बच्चों को तेज रफ़्तार वाहन ने रौंद डाला, तीन लोगों की हुई मौत Bihar Crime News: पुलिस पिटाई का मामला पहुंचा मानवाधिकार आयोग, अवैध वसूली का विरोध करने पर सरपंच को पीटा था Bihar Crime News: पुलिस पिटाई का मामला पहुंचा मानवाधिकार आयोग, अवैध वसूली का विरोध करने पर सरपंच को पीटा था Patna road project : पटना में ट्रैफिक की पुरानी समस्या का होगा अंत, करबिगहिया गोलंबर से शुरू होंगे यह काम
03-Nov-2020 06:52 AM
PATNA : बिहार में आज दूसरे चरण के मतदान के बीच सभी राजनीतिक दल के नेताओं ने अपने-अपने तरीके से वोटरों के सामने अपील की है। वोटिंग मॉर्निंग में सुबह सवेरे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान के साथ-साथ जेडीयू के नेता और मंत्री नीरज कुमार ने ट्वीट किया है।
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सुबह सवेरे ट्वीट करते हुए लोगों से बदलाव के लिए वोट करने की अपील की है। तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा है अच्छी शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था के साथ-साथ विकसित बिहार के लिए मतदान अवश्य करें। नए दौर में नए बिहार के लिए बदलाव अति आवश्यक है। एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान ने ट्वीट करते हुए कहा है कि पिछले 15 सालों में बिहार बदनाम से बदहाल हो गया। पलायन रोजगार बाढ़ जैसी समस्याओं में कोई सुधार नहीं हुआ। शिक्षक और बच्चे दोनों उदास जीवन जी रहे हैं। प्रवासी बिहारी दूसरे प्रदेश में बताने में शर्माते हैं कि वह बिहारी हैं। आज फिर लोकतंत्र में मौका दिया है अपनी तकदीर बदलने का वक़्त है।नीतीश कुमार के बौखलाहट में है और यह बात किसी से छिपी नहीं है। जनता ने उन को नकार दिया है चिराग ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा है कि बिहार को और बर्बाद ना होने दें और बदलाव के लिए वोट करें।
उधर जेडीयू नेता और मंत्री नीरज कुमार ने सुबह सवेरे तेजस्वी यादव और चिराग पासवान दोनों पर पलटवार किया है। नीरज कुमार ने कहा है कि बीजेपी और एनडीए के सभी घटक दलों के साथ एकजुटता दिखाते हुए मुख्यमंत्री पद पर नीतीश कुमार जी को उम्मीदवार बनाया लेकिन चिराग पासवान और तेजस्वी यादव एक सुर में उन्हें हटाने का राग अलाप रहे हैं। नीरज कुमार ने कहा है कि कोई भूल सकता है कि जंगलराज के दौर में किस तरह से फिरौती और अपहरण के लिए वारदात हुई थी।