Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो
05-Nov-2023 12:31 PM
By First Bihar
DESK: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए आगामी 7 नवंबर पहले चरण की वोटिंग होगी। वोटिंग से पहले पीएम मोदी रविवार को माता के दरबार में पहुंचे और मां बम्लेश्वरी मंदिर में की पूजा-अर्चना की। विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मद्देनजर पीएम मोदी चुनाव प्रचार करने छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को राजनांदगांव जिले के दौरे पर हैं। वे डोंगरगढ़ पहुंच चुके हैं। थोड़ी देर बाद प्रधानमंत्री मोदी चंद्रगिरी में आचार्य विद्यासागर महाराज से भी मुलाकात करेंगे। पहले चरण के चुनाव से पहले पीएम मोदी ने डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना की।
इसके बाद वे चंद्रगिरी में आचार्य विद्यासागर महाराज से मिलने जाएंगे, जहां कई मुद्दों पर चर्चा होगी। बता दें कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान 7 नवंबर को होना है। वहीं दूसरे चरण के लिए 17 नवंबर को वोटिंग होगी। दोनों की चरणों के परिणाम 3 दिसंबर को सामने आएंगे। इसके साथ ही चार अन्य राज्यों के भी चुनावी नतीजे सामने आएंगे।