ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान

Home / news / वोट देने पैदल मत जाइएगा!, 1 जून को फ्री सेवा देगा यह ट्रैवल...

वोट देने पैदल मत जाइएगा!, 1 जून को फ्री सेवा देगा यह ट्रैवल ऐप, DM ने जारी किया आदेश

15-May-2024 08:48 AM

By First Bihar

PATNA : पटना में मतदान के दौरान अच्छी वोटिंग हो इसके लिए जिला प्रशासन अभियान में जुटा है। इसको लेकर वोटरों को तरह-तरह के ऑफर दिए जा रहे हैं।इसको लेकर  सिनेमा घरों में टिकट पर 50% की छूट और मेगालिस शॉप से बेकरी आइटम की खरीद पर 10 प्रतिशत की छूट देने का एलान किया गया। इसके बाद अब रेपिडो ने भी बड़ा ऐलान किया है। रैपिडो 1 जून को वोटरों के फ्री सेवा देगा। 


दरअसल,जिलाधिकारी शीर्षत अशोक कपिल ने एक पत्र जारी कर सूचित किया है कि पटना में दिनांक 1 जून, 2004 को मतदान के दिन मतदाताओं को निःशुल्क परिवहन सेवा प्रदान की जाएगी। मतदाताओं को अपने घर से पोलिंग बुथ तक जाने और फिर वापस घर आने के लिए निःशुल्क परिवहन सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। अब रैपिडो ऐप का प्रयोग कर मतदाता अपने घर से पोलिंग स्टेशन और वापस घर आने के लिए फ्री परिवहन सेवा प्राप्त कर सकते हैं। 


जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी ने जारी अपने पत्र में ये भी कहा है कि राजनीतिक गतिविधियों के लिए यह पूरी तरह प्रतिबंधित है, यानी रैपिडो का इस्तेमाल किसी राजनीतिक कार्यों के लिए नहीं होगा, ये छूट सिर्फ मतदाताओं के लिए है। इसलिए यदि कोई इसका अपने राजनीतिक फायदे के लिए इस्तेमाल कर रहा है तो उसको नुकसान उठाना पड़ सकता है। 


आपको बताते चलें कि,बिहार में हो रहे कम वोटिंग प्रतिशत को देखते हुए पटना डीएम ने पूरे जिला में सघन मतदाता जागरूकता अभियान चलाया है, ताकि आखिरी चरण यानी 1 जून को यहां होने वाले मतदान के दिन ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग अपने घरों से बाहर निकल कर मतदान केंद्र तक पहुंचे और आखिरी दिन पटना में वोटिंग प्रतिशत ज्यादा से ज्यादा हो।