Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश
20-Jun-2022 06:19 PM
By BADAL ROHAN
PATNA CITY: पटना सिटी के फतुहां थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां ससुरालवालों ने बहू को पीट-पीटकर मार डाला। घटना को अंजाम देने के बाद ससुराल के सभी सदस्य मौके से फरार हो गये। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।
पटना सिटी अनुमंडल फतुहां थाना क्षेत्र के जफराबाद प्रवीणचक गांव में एक विवाहिता की ससुराल वालों द्वारा पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। मृतका के मायके वालों ने भैसुर और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद सभी ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।
मृतका की पहचान 25 वर्षीय सोनम देवी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि प्रवीणचक निवासी सेवीलाल के साथ सोनम देवी की शादी करीब दस साल पहले हुई थी। आठ साल के बच्चे की मांग सोनम देवी के पति सेवीलाल ने दूसरी शादी रचा ली थी और कमाने के लिए दूसरे प्रदेश में गया हुआ था। इसी का फायदा सोनम के भैसुर उठाना चाहता था वह सोनम को शारिरीक और मानसिक तौर पर प्रताड़ित करने लगा ताकि सोनम घर छोड़कर चली जाए।
भैसुर के प्रताड़ना से तंग आकर सोनम देवी ने इसकी शिकायत फतुहा थाने में जाकर की थी। जहां कार्रवाई का आश्वासन देकर पुलिस ने उसे घर जाने को कहा। थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद जब सोनम अपने घर आई तब पहले से घर में मौजूद भैसुर और ससुराल के अन्य सदस्यों उस पर टूट पड़े। सभी ने मिलकर लाठी डंडे से हमला कर दिया और ईंट से कुचल कर उसकी हत्या कर दी। हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद ससुराल के सभी सदस्य मौके से फरार हो गये।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने फिलहाल मामले की छानबीन शुरू की। वही आरोपी ससुरालवालों को गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद मृतका के मायकेवाले भी बेटी के ससुराल पहुंचे जहां बेटी के शव को देखकर पैर तले जमीन खिसक गयी। घटना को लेकर परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। मृतका का मायके वालों को रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन आरोपी ससुरालवालों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। वही शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेजा है।