बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
26-Nov-2019 10:07 PM
PATNA : बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र में विपक्ष लगातार सत्ताधारी दलों के ऊपर हमलावर है. विपक्ष के नेता कई मुद्दों को लेकर सरकार को सदन में घेर रहे हैं. वहीं, दूसरी ओर बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र को लेकर भाजपा ने अपनी रणनीति तैयार की. प्रदेश कार्यालय में आयोजित बीजेपी विधायक दल की बैठक में भाजपा नेताओं को कई निर्देश दिए गए.
बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र को लेकर बुलाई गई भाजपा विधायक दल की बैठक में डिप्टी सीएम सुशील मोदी, प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव और कृषि मंत्री प्रेम कुमार सहित कई बड़े नेताओं ने हिस्सा लिया. आलाकमान ने पार्टी नेताओं को हिदायत दी कि वे किसी भी विवादित मुद्दे पर कोई टिपण्णी नहीं करेंगे. विधायकों को विवादित मुद्दों पर चुप्पी साधे रखने का निर्देश दिया गया है.
प्रदेश कार्यालय में शाम 7 बजे से बीजेपी विधायक दल की बैठक बुलाई गई थी. जिसमें विधानसभा के शीतकालीन सत्र को लेकर पार्टी ने रणनीति तैयार की. कई मुद्दों पर पार्टी आलाकमान ने चर्चा की. इस बैठक में महत्वपूर्ण सांगठनिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई.