1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर Bihar News: बिहार के एक CO ने दाखिल खारिज में किया बड़ा खेल, हिम्मत तो देखिए- विभाग ने 4 बार शो-कॉज पूछा पर नहीं दिया जवाब, अब पांचवी बार... BIHAR NEWS : भागने पर भड़के CM नीतीश ! काहे भाग रही है...तो हम बंद कर दें? देखिए न उधर कैसे 2-4 गो भाग रहा है बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार 170 दिन बाद सोनम वांगचुक को राहत, केंद्र ने हटाया NSA; जोधपुर जेल से जल्द होगी रिहाई पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल ‘इलेक्ट्रॉनिक सिटी’, एक लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना
12-Nov-2023 06:07 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में जमीन विवाद का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जमीन के टूकड़े के लिए पटना बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित बिहार के पूर्व डीजीपी डब्लू एच खान के आवास के पास दो गुट आपस में भीड़ गये। इस दौरान कई राउंड फायरिंग भी की गई। फायरिंग की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी।
बताया जाता है कि मामला जमीन के विवाद का है। जिसे लेकर दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गयी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्ष से चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस ने गिरफ्तार लोगों के पास से एक लाइसेंसी हथियार भी बरामद किया है। बुद्धा कॉलोनी थाने के सब इंस्पेक्टर मो. इजहार खान ने बताया कि पूर्व डीजीपी के आवास के पास फायरिंग की सूचना मिली थी जब पुलिस मौके पर पहुंची तब वहां कोई भी मौजूद नहीं था। लेकिन अगले सुबह दोनों पक्ष की ओर से आवेदन दिया गया। जिसके बाद दोनों पक्ष से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। गिरफ्तार लोगों से पुलिस पूछताछ में जुटी है। वही सीसीटीवी फुटेज को भी पुलिस खंगालने में जुटी है।