ब्रेकिंग न्यूज़

पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी Bihar News: CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बाकी बचे इन 213 प्रखंडों में तुरंत खुलेंगे कॉलेज,जुलाई 2026 से शुरू होगी पढ़ाई...

Vistara की फ्लाइट में बम की धमकी से हड़कंप, विमान को कराया गया खाली

Vistara की फ्लाइट में बम की धमकी से हड़कंप, विमान को कराया गया खाली

18-Aug-2023 01:44 PM

By First Bihar

DELHI: बड़ी खबर देश की राजधानी दिल्ली से आ रही है, जहां एक फ्लाइट में बम की सूचना के बाद हड़कंप मच गया। दिल्ली से पुणे जा रही विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट में बम की खबर मिलने के बाद फ्लाइट को यात्रियों से उतार दिया गया और उनके सामानों को भी फ्लाइट से उतार दिया गया। फ्लाइट को पूरी तरह से खाली कराने के बाद उसकी जांच की जा रही है।


दरअसल, जीएमआर कॉल सेंटर पर फ्लाइट में बम होने की सूचना मिली थी। फ्लाइट में बम होने की खबर मिलने के बाद विमान कंपनी के कर्मियों और दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर तैनात अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पूरे विमान को खाली करा दिया गया और उसकी सघन जांच पड़ताल की जा रही है।


पुलिस के मुताबिक फिलहाल विमान में कुछ भी संदिग्ध वस्तू बरामद नहीं हुई है। विस्तारा का यूके-971 विमान में बम की सूचना मिली है। विमान में सौ से अधिक यात्री सवार थे। फिलहाल विमान की जांच अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है। सुरक्षा एजेंसियों से क्लियरेंस मिलने के बाद विमान को दिल्ली से पुणे के लिए रवाना कर दिया जाएगा।