अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
26-Jun-2022 08:07 AM
PATNA: बिहार में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। इसी कड़ी में शनिवार की देर रात पटना के कई होस्टल्स में पुलिस की छापेमारी की गई। विश्वविध्यालय समेत कई अन्य हॉस्टल में पुलिस अचानक पहुंच गई और कमरे की तलाशी ली। इस दौरान छात्रों में दहशत फ़ैल गया। दरअसल पटना के कई हॉस्टल ऐसे हैं, जो जमावड़े का स्थल बना रहता है। जिन्हे कमरा अलॉट नहीं कराया गया है वे लोग भी यहां रहते हैं और आपराधिक घटना को अंजाम देते हैं।
सिटी एसपी रैंक के अधिकारी के नेतृत्व में ये अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस इंस्पेक्टर एस हक़ ने बताया कि अपराध पर नियंत्रण के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है। आगे भी ये अभियान जारी रहेगा। होस्टल्स में जो बाहरी छात्र हैं, उनपर करवाई की जाएगी। कई होस्टल्स के नाम सामने आए हैं, जहां छात्र के नाम पर उपद्रवियों का जमावड़ा बना रहता है।
इस अभियान की मदद से अपराध को काबू में लाया जा सकेगा। पटना में अपराधियों का जमावड़ा अब छात्रों के हॉस्टल तक भी पहुंच गया है। इसी सिलसिले में ये अभियान चलाया गया और आगे भी अभियान चलाया जाएगा।