Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
22-Aug-2022 09:59 PM
GAYA: बिहार के सूचना एवं प्रौधोगिकी मंत्री इसराइल मंसूरी के विष्णुपद मंत्री में प्रवेश करने पर बवाल मचा हुआ है। दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गया के विष्णुपद मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंचे थे। उनके साथ मंत्री इसराइल मंसूरी भी मौजूद थे।
विष्णुपद मंदिर में मुस्लिम की एंट्री से एक बार फिर नीतीश सरकार मुश्किलों में घिर गयी है। सोशल मीडिया पर इस बात की आलोचना हो रही है। सोशल मीडिया पर कई तरह के कमेंट्स भी आने लगे हैं। इस मौके पर मंसूरी ने कहा था कि मेरा संयोग है कि मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ विष्णुपद मंदिर के गर्भ गृह में प्रवेश किया।
जबकि मंदिर के पुजारी बता रहे हैं कि मंदिर के प्रवेश द्वार पर साफ-साफ शब्दों में लिखा हुआ है कि अहिंदू का प्रवेश वर्जित है। इसके बावजूद ऐसा किया गया। अब इस मामले की जांच मंदिर कमिटी करेगी।
वहीं बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने गैर हिन्दू के मंदिर में प्रवेश पर सवाल उठाएं कहा कि विधर्मी ने मंदिर को अपमानित किया है। जब मंदिर में यह लिखा हुआ है गैर हिंदू का प्रवेश मंदिर में वर्जित है तब क्यों ऐसा किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हिंदूओं की भावना को आहत किया है।