बिहार के सरकारी स्कूल से MDM के चावल और LPG सिलेंडर की लूट, गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम बिहार के सरकारी स्कूल से MDM के चावल और LPG सिलेंडर की लूट, गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम Noida Airport : जेवर से पहली उड़ान कब? उद्घाटन के बाद आम यात्रियों की नजरें कमर्शियल फ्लाइट पर, जानिए पूरा अपडेट बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव? बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव? रुपया टूटा, मौके बने! 95 के करीब पहुंची करेंसी, निवेशकों के लिए खुला नया रास्ता, जानिए Bihar News: राष्ट्रपति का नालंदा दौरा...विश्व धरोहर स्थल का करेंगी भ्रमण, प्रशासनिक तैयारी तेज...10 अफसरों को दिया गया विशेष जिम्मा Jana Nayagan: रिलीज डेट पर फिर संकट! क्या थलापति विजय की ‘जन नायकन’ दोबारा टलेगी? जानिए पूरा मामला PATNA NEWS : पटना का ये इलाका बनेगा नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट! सैरगाह और बिहार गौरव पार्क में मिलेंगी ऐसी सुविधाएं, देखकर आप भी हो जाएंगे दंग मध्य-पूर्व की जंग का असर बिहार तक… सुधा डेयरी में त्राहिमाम, नौकरी छोड़कर घर लौटे प्रवासी; गैस-डीजल संकट की आहट
05-Feb-2024 04:34 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में नई सरकार के गठन के बाद आगामी 12 फरवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानसभा में बहुमत साबित करेंगे। खबर आ रही है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फ्लोर टेस्ट से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात करेंगे। दिल्ली में सीएम नीतीश पीएम मोदी के अलावा शाह और जेपी नड्डा से भी मिलेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नीतीश की पिछली मुलाकात राष्ट्रपति की भोज में हुई थी और उसी मुलाकात के बाद बिहार में तख्ता पलट की पटकथा लिखी गई थी।
दरअसल, बिहार में एनडीए की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लंबे समय बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। 12 जनवरी को सरकार को विधानसभा में विश्वासमत हासिल करना है हालांकि विपक्ष इससे पहले बड़े खेल का दावा कर रहा है। तमाम तरह के सियासी गहमागहमी के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आगामी 7 फरवरी को दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर कूच कर जाएंगे। नीतीश 8 फरवरी को वापस पटना लौटेंगे। इस बीच वे प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा के मुलाकात करेंगे।
लंबे समय बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नीतीश कुमार की मुलाकात होगी। इससे पहले दिल्ली में जी-20 सम्मेलन के मद्देनजर 9 सितंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भोज का आयोजन किया है।सभी मुख्यमंत्रियों को इस भोज में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। राष्ट्रपति के आमंत्रण पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली पहुंचे थे, जहां राष्ट्रपति भवन में आयोजित रात्रि भोज में शामिल होने के दौरान उनकी प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात हुई थी।
पीएम मोदी ने खुद एक्स पर नीतीश के साथ वाली तस्वीर शेयर की थी। मुलाकात की तस्वीरें सामने आने के बाद सियासी गलियारे में तरह तरह के कयास लगाए जाने लगे थे और उस वक्त से ही कहा जाने लगा था कि नीतीश कुमार फिर से पलटी मारेंगे और आखिरकार नीतीश के पलटी मारने के कयास सच साबित हुए और आरजेडी का साथ छोड़कर नीतीश ने बिहार में बीजेपी के साथ फिर से सरकार बना ली। अब जब 12 फरवरी को सरकार को बहुमत साबित करना है। इससे ठीक पहले नीतीश दिल्ली में लंबे समय बाद प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगे।