ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट रसोई गैस लदे ट्रक ने स्कूटी सवार को रौंदा, मौके पर ही युवक की मौत, महिला की हालत गंभीर राज्यसभा चुनाव से पहले AIMIM की इफ्तार में शामिल होने पर जीवेश मिश्रा ने साधा निशाना, कहा..हम लोग बिहार को रफ्तार दे रहे हैं और तेजस्वी यादव इफ्तार में लगे हैं TRE-4 के नोटिफिकेशन में देरी से शिक्षक अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी, सरकार को दी महाआंदोलन की चेतावनी

गैस रिसाव के बाद जो जहां था वह गिरता गया, अब तक 10 लोगों की मौत, 1 हजार से अधिक बीमार

07-May-2020 10:58 AM

DESK:  आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम के वेंकटपुरम गांव में एलजी पॉलिमर्स इंडस्ट्री के प्लांट गैस रिसाव की घटना ने एक बार फिर से भोपाल गैस कांड की याद दिला दी है. गैस रिसाव के बाद जो जहां पर वह गिरता जा रहा था. अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है. एक हजार से अधिक लोग बीमार है. सभी को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.

news image

देखें वीडियो:


पीएम ने बुलाई बैठक

हादसे के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने आंध्रप्रदेश के सीएम के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हालात को लेकर बातचीत करने वाले हैं. घटनास्थल पर रेस्क्यू  अभियान जारी है. बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान 2 हजार से लोग अंदर और 2 हजार लोग बाहर थे. घटना के बाद प्लांट के आसपास के तीन किमी एरिया के इलाके में पड़ने वाले कई गांवों को खाली करा दिया गया है. 


news image


जो जहां था गिरता गया

गैस रिसाव की घटना के बाद कई वीडियो सामने आया है. उसमें दिख रहा है कि जो जहां से गुजर रहा है वह वही पर बेहोश होकर गिर पड़ जा रहा है. पुलिस के अनुसार 50 से अधिक लोग सड़क किनारे बेहोश पड़े मिले. जिसमें कई बाइक सवार तो कई काम करने वाले लोग अपने जगह पर बेहोश मिले. लोगों की शिकायत थी कि गैस रिसाव के बाद सांस लेने में परेशानी होनी लगी. शरीर पर जलन हुआ और लाल के निशान पड़ गए.