पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप
31-May-2023 01:16 PM
By VISHWAJIT ANAND
PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विपक्षी एकता की मुहिम को लेकर राजधानी पटना में आगामी 12 जून को तमाम विपक्षी दलों की बैठक आयोजित करवाने वाली है। वहीं, अब बिहार के विपक्ष में बैठी पार्टी भाजपा के तरफ से इस दिन को लेकर बड़ा एलान किया गया है। बिहार विधानसभा के नेता विपक्ष विजय कुमार सिन्हा के तरफ से यह ऐलान किया गया है कि- आगमी 11 और 12 को भाजपा पूरे बिहार में आंदोलन करेगा।
विजय सिन्हा ने कहा कि - पूरे पार्टी की तरफ से आगामी 11 और 12 जून को बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा। इन भ्रष्टाचारियों को हम लोग कतई स्वीकार नहीं करेंगे। परिवारवाद और वंशवाद के कारण जो लोग संपत्ति कमाए हैं उस भ्रष्टाचारी को लोकनायक की धरती को अपवित्र नहीं करने देंगे। उनके भ्रष्टाचार के विरुद्ध जन आंदोलन होगा और फिर से बिहार से अपराध तानाशाही और हिटलरशाही सामंतशाही प्रवृत्ति सत्ता में आकर चला रहे हैं वह कभी भी पूरी नहीं होने देंगे।
विजय सिन्हा ने कहा कि हम लोग प्रोग्राम बनाएंगे और यह प्रोग्राम निश्चित तौर पर भ्रष्टाचारियों को सबक सिखाने का काम करेगा। जिस तरह 1975 में आपातकाल था उसी तरह बिहार में भी अघोषित आपातकाल लागू है। लेकिन लालू नीतीश यह बात अच्छी तरह समझ गए कि जो जन्म लिया है उसका मृत्यु तय है। इसलिए आप जो सोचती हैं कि 33 वर्ष से बड़े भाई और छोटे भाई मिलकर सरकार चला रहे हैं और आगे भी चलाते रहेंगे यह कतई नहीं होने वाला है।
विजय सिन्हा ने चाणक्य नीति का उदाहरण देते हुए कहा कि जब विपक्ष में हाहाकार मचा तो समझो कि राजा ईमानदार और चरित्रवान है। आज एक तरफ विदेश के लोग पीएम का पैर छू रहे हैं तो वहीं घर के अंदर भ्रष्टाचारी गलबहियां कर करके भाग रहे हैं। एकजुट हो रहे हैं लेकिन इनकी एकजुटता नहीं चलने वाली है। लेकिन एकजुटता देश के तमाम लोगों को भाजपा के समर्थन में एकसाथ कर देगा।
बिहार में होने वाली विपक्ष की बैठक में कौन लोग लूट रहे हैं इसमें वही लोग जुट रहे हैं जो बिहार का भ्रष्टाचारी है, दिल्ली का भ्रष्टाचारी है, बंगाल का भ्रष्टाचारी है जो भी परिवारवाद का पोषक है यूपी से लेकर महाराष्ट्र वही लोग इस मीटिंग में जुट रहे हैं। लेकिन, इससे कोई फायदा नहीं होने वाला है। ये लोग खुद जेल जाने से डरे हुए हैं इस वजह से यहां एकसाथ हो रहे हैं। लेकिन, बिहार को भ्रष्टाचारियों का चारागाह नही बनने देंगे।