बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान लें हर नियम, वरना छूट सकता है एग्जाम पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी चलती बाइक में अचानक धमाका… देखते ही देखते धधक उठी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश
14-Sep-2023 06:38 PM
By First Bihar
MUZAFFARPUR: बीते 31 अगस्त और 1 सितंबर को विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A की बैठक मुंबई में हुई थी। इस बैठक में कुल 28 विपक्षी दलों के शीर्ष नेता शामिल हुए थे। बैठक में क्या कुछ हुआ इसका खुलासा जन सुराज पदयात्रा पर निकले प्रशांत किशोर ने किया है। प्रशांत किशोर ने बड़ा खुलासा किया है कि विपक्षी गठबंधन के I.N.D.I.A नाम से नीतीश कुमार सहम नहीं थे।
दरअसल, प्रशांत किशोर ने दावा किया है कि विपक्षी गठबंधन की बैठक में जो लोग बैठते हैं वे सीधे तौर पर उनसे जुड़े हैं। पीके ने खुलासा करते हुए कहा है कि नीतीश कुमार एक मात्र ऐसे नेता हैं जो विपक्षी गठबंधन के नाम I.N.D.I.A से सहमत नहीं हैं। मुंबई की बैठक में नीतीश कुमार जातीय गणना को मुख्य एजेंडा बनाने की मांग उठाई थी लेकिन नीतीश की मांग को गठबंधन का मुख्य मुद्दा बनाने से सभी ने इनकार कर दिया।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विपक्ष से जिस तरह के अपेक्षा थी वैसा नही हुआ। तीनों बैठकों में नीतीश कुमार को उम्मीद थी कि उन्हें विपक्षी गठबंधन का संयोजक बनाया जाएगा लेकिन नीतीश के नाम पर मुहर नहीं लगी और ना ही संयोजक पद के लिए किसी और के ही नाम का ऐलान किया गया। उन्होंने कहा कि ये अभी शुरुआत है, बात जब सीटों के बंटवारे तक पहुंचेगी तब मुख्य झगड़ा सामने आएगा। बता दें कि इन दिनों प्रशांत किशोर मुजफ्फरपुर में पदयात्रा कर रहे हैं और विभिन्न पंचायतों का दौरा कर राज्य और केंद्र सरकार की नाकामी को लोगों से बता रहे हैं।