खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
23-Jun-2023 02:55 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आह्वान पर देशभर के विपक्ष के नेताओं के जुटान पर बीजेपी लगातार हमलावर है. नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने महागठ बंधन पर निशाना साधा है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर ये सरकार बनाने वाले लोग होते तो अपने बलबूते बिहार में कभी सरकार क्यों नहीं बना सके?
विजय सिन्हा ने कहा कि जिस व्यक्ति को बिहार की जनता ने कभी जनादेश नहीं दिया, उस व्यक्ति की सरकार बनाने की औकात नहीं है. जनता मालिक है. दो तिहाई बहुमत से फिर से नरेंद्र मोदी की देश में सरकार बनने जा रही है.
साथ ही कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में एक बार फिर से नरेंद्र मोदी की जीत पक्की है. दो तिहाई बहुमत से हमारी जीत होगी और देश में हमारी सरकार बनेगी. इनलोगों की दुकानदारी बंद हो जाएगी.
मालूम हो कि, विपक्षी एकजुटता की महाबैठक पटना में कराए जाने का प्रस्ताव पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिया था. इससे पहले भी एक बार इस महाबैठक की तारीख तय हुई थी लेकिन बाद स्थगित करना पड़ा था. उस दौरान राहुल गांधी देश में नहीं थे. अब उनके आने के बाद महाबैठक की नयी तारीख तय हुई है और आज यह बैठक हो रही है.