मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू
25-Nov-2021 07:23 AM
PATNA : बिहार के राजनीतिक गलियारे से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। वीआईपी पार्टी के विधायक के मुसाफिर पासवान का निधन हो गया है। मुसाफिर पासवान बोचहां विधानसभा सीट से वीआईपी के विधायक थे और उनकी तबीयत पिछले कुछ वक्त से खराब चल रही थी। मुसाफिर पासवान का इलाज दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में चल रहा था और अब उनके निधन की खबर सामने आई है।
विधायक मुसाफिर पासवान के निधन पर उनकी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार के मंत्री मुकेश सहनी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। मुकेश सहनी ने ट्वीट करते हुए लिखा है.. बोचहां विधानसभा से वीआईपी पार्टी के विधायक श्री मुसाफिर पासवान जी अब हमारे बीच नही रहे। मुसाफ़िर जी लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे, उनका इलाज दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में चल रहा था, हम सभी ने उन्हें बचाने का हर सम्भव प्रयास किया। मुसाफिर जी का निधन की खबर अत्यंत दुःखद है। उनका निधन पूरे बिहार राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को दुख की इस घड़ी में संबल प्रदान करें। भावभीनी श्रद्धांजलि।
विधायक मुसाफिर पासवान की तबीयत पिछले दिनों जब खराब हुई थी तो पटना के पारस हॉस्पिटल में उनका इलाज चला था। इस दौरान मंत्री मुकेश सहनी समेत अन्य नेता उनका हालचाल जानने भी पहुंचे थे। सितंबर के महीने में मुसाफिर पासवान के मौत की अफवाह भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी हालांकि बाद में खुद मुसाफिर पासवान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इसका खंडन किया था। मुसाफिर पासवान के निधन के बाद बिहार विधानसभा में वीआईपी पार्टी के सदस्यों की संख्या 4 से घटकर 3 रह गई है।