अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
15-Oct-2020 07:57 AM
PATNA : महागठबंधन से बगावत कर एनडीए के पाले में आए मुकेश सहनी को बीजेपी ने हाथों हाथ लिया और उन्हें विधानसभा की 10 सीटों के अलावे विधान परिषद की स्थिति देने की घोषणा की. मुकेश साहनी के कोटे में केवटी विधानसभा की सीट भी आई थी और उन्होंने इस सीट पर अपने उम्मीदवार को सिंबल भी जारी कर दिया था. लेकिन अब बीजेपी ने इस सीट से अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है.
बीजेपी ने बुधवार को अपने उम्मीदवारों की जो फाइनल लिस्ट जारी की उसमें केवटी विधानसभा से मुरारी मोहन झा को उम्मीदवार बनाया गया है. हालांकि मुकेश सहनी वीआईपी कैंडिडेट के तौर पर यहां से हरी सहनी को पहले ही सिंबल दे चुके हैं ऐसे में अब एनडीए के अंदर खाने से जो खबर आ रही है उसके मुताबिक बीजेपी केवटी विधानसभा के बदले वीआईपी से एक नई सीट एक्सचेंज करेगी. चर्चा है कि बीजेपी बहादुरगंज सीट मुकेश सहनी को दे सकती है.
दरभंगा में बीजेपी की तरफ से किसी भी ब्राह्मण को कैंडिडेट नहीं बनाया जाने के कारण स्थानीय स्तर पर फैली नाराजगी को खत्म करने के लिए बीजेपी ने केवटी सीट से अपना उम्मीदवार दिया है. जो ब्राह्मण तबके से है अब बहादुरगंज सीट मुकेश साहनी के पाले में आ सकती हालांकि मुकेश सैनी आज खुद अपने सभी विधानसभा उम्मीदवारों के नाम की घोषणा करने वाले हैं. 10 विधानसभा उम्मीदवारों के साथ-साथ सहनी एक विधान परिषद उम्मीदवार के नाम की भी घोषणा करेंगे. हालांकि साहनी की तरफ से अब तक छह उम्मीदवारों के नाम सामने आ चुके हैं और जल्द ही बाकी उम्मीदवारों के नाम से पर्दा उठ जाएगा.