ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / ब्लैक कैट कमांडो नहीं करेंगे VIP की सुरक्षा, NSG की बजाय अर्धसैनिक बल...

ब्लैक कैट कमांडो नहीं करेंगे VIP की सुरक्षा, NSG की बजाय अर्धसैनिक बल को मिलेगा जिम्मा

13-Jan-2020 10:04 AM

DELHI : देश में वीआईपी सुरक्षा को लेकर मोदी सरकार एक बार फिर से बड़ा फैसला लेने जा रही है। गांधी परिवार से एसपीजी सुरक्षा वापस लेने के बाद सरकार की नजर अब उन वीआईपी लोगों पर है जिनको एनएसजी कवर मिला हुआ है। खबरों के मुताबिक सरकार जल्द ही इन वीआईपी लोगों से हटाकर सुरक्षा का जिम्मा सैनिक बलों को दे देगी। 

देश में एक दर्जन से ज्यादा वीआईपी लोगों को एनएसजी कवर मिला हुआ है इनमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावे यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मुलायम सिंह यादव, फारूक अब्दुल्ला, प्रकाश सिंह बादल, मायावती, लालकृष्ण आडवाणी और असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल भी शामिल हैं। इन सभी की सुरक्षा से सैनिक बलों को सुरक्षा का जिम्मा दिया जा सकता है। 

सरकार के इस फैसले के बाद वीआईपी लोगों की सुरक्षा में ब्लैक कैट कमांडो नहीं दिखेंगे। सरकार ने पिछले दिनों ऐसे 5 अतिविशिष्ट लोगों की सुरक्षा का जिम्मा सीआरपीएफ को सौंपा है जिन्हें पहले एसपीजी कवर हासिल था। इनमें गांधी परिवार के तीन सदस्यों के साथ-साथ पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला शामिल हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और संघ प्रमुख मोहन भागवत की सुरक्षा की जिम्मेदारी सीआईएसफ के कंधों पर है।