अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
22-Dec-2022 07:32 PM
DARBHANGA: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी गुरुवार को दरभंगा के कुशेश्वरस्थान पहुंचे और झाझा गांव निवासी दिवंगत दिनेश मुखिया के परिजनों से मुलाकात की और पीड़ित परिवार को संतावना दी। इसी बीच, एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुकेश सहनी ने लोगों से बाबा साहब अंबेडकर की दी गई ताकत को इस्तेमाल करने की अपील की।
बिहार के पूर्व मंत्री कुशेश्वरस्थान पूर्वी स्थित झाझा गांव निवासी ब्रह्मदेव मुखिया के भाई दिनेश मुखिया के आवास पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की। दिनेश मुखिया की बीते दिनों अपराधियों ने हत्या कर दी थी। मुकेश सहनी ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर घटना की पूरी जानकारी ली और कहा कि दुख की इस घड़ी में वीआईपी पार्टी पीड़ित परिजनों के साथ मजबूती से खड़ी हैं। उन्होंने इस हत्याकांड में शामिल अपराधियों को सजा दिलवाकर पीड़ित परिजनों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।
उन्होंने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वोट में इतनी ताकत होती है कि जनता किसी को भी पीएम और सीएम बना सकती है। उन्होंने लोगों से कहा कि अब तक उन्होंने अपने लोगों को नहीं बल्कि दूसरे को जिताने का काम किया है। जनता की दी गई ताकत का ही परिणाम था कि नीतीश कुमार सीएम बने और अगर VIP ने उन्हें सहयोग नहीं किया होता तो वे सीएम नहीं बनते। मुकेश सहनी ने लोगों से बच्चों को पढ़ाने की अपील करते हुए कहा कि जब समाज शिक्षित होगा तब विकास भी होगा। उन्होंने कहा कि आज वीआईपी ने यह साबित कर दिया कि निषाद समाज के लोग केवल मछली ही नहीं मारते बल्कि सत्ता में भी शामिल हो सकते हैं।