बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा: करेह नदी में डूबने से 3 सगे भाइयों की मौत बिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़की
21-Apr-2023 10:44 AM
By First Bihar
PATNA : विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) ने ईद के मौके पर राज्य और देशवासियों को अपनी मुबारकबाद दी है। पार्टी के सुप्रीमो और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि, ईद प्रेम, भाईचारा, तहजीब और खुशियों का संदेश देती है।
मुकेश सहनी ने कहा कि एक महीने के रोजे के बाद ईद मनाई जाती है। ईद हमें आपसी भेदभाव मिटाकर मजलूमों, बेसहारा और जरूरतमंद लोगों की मदद करने तथा इंसानियत और भाईचारा कायम रखने की सीख देती है। इस पर्व में केवल गले ही नहीं मिले बल्कि दिल से दिल को भी मिलाने की जरूरत है।
मुकेश सहनी ने कहा कि रमजान माह की इबादत के बाद आने वाली ईद हमें अल्लाह के और भी करीब लेकर जाती है। मैं आशा करता हूं कि इस ईद के उच्च आदर्श हमारे जीवन को शांति, समृद्धि और सौहार्द से लबरेज करेंगे तथा तथा हमें मानवता की भावना के साथ एकजुट करेंगे।
उन्होंने कहा कि चाहे किसी भी धर्म का पर्व हो, सबका एक ही संदेश होता है। इस देश के सभी लोग यह चाहते हैं कि अपने साथ समाज की खुशी बनी रहे। उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना के मामले फिर से बढ़ रहे हैं। ऐसे में सावधानी रखने की भी जरूरत है। ईद की मीठी सिवई को खाने के साथ ही अपने व्यवहार में भी मीठापन लाने की जरूरत है। तभी हम खुद के साथ अपने देश को भी एकता का संदेश दे सकेंगे।