Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो
04-Nov-2023 03:17 PM
By First Bihar
PATNA : विकासशील इंसान पार्टी आज अपना 5वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर पटना में रोड शो और जनसभा का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी है। इस मौके पर पार्टी के संस्थापक मुकेश सहनी ने पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता को बधाई दी है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि- आज हमारी पार्टी का स्थापना दिवस है। इस मौके पर सभी में ख़ुशी का लहर देखने को मिल रहा है।
विकासशील इंसान पार्टी अपने स्थापना दिवस को लेकर पटना के बापू सभागार से शुरू होगा और गोसाई टोला, दीघा पुलिस थाना, दानापुर कैंट होते हुए मनेर के इस्लामगंज पहुंचेगा। यहां एक बड़ी जनसभा का आयोजन किया गया है, जिसे पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी सहित अन्य वरीय नेता संबोधित करेंगे। इसके साथ ही आज शाम पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से अपने - अपने घरों में दीया जलाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अंधकार से रोशनी के प्रतीक दीया के अलावा सभी कार्यकर्ता घरों में पार्टी का झंडा भी लगाएंगे, जिससे यह संदेश जाएगा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता अपने अधिकार की लड़ाई लड़ने को तैयार है।
वहीं, अमित शाह के आगमन पर सहनी ने कहा कि- अमित शाह बिहार आ रहे हैं तो हम उनका स्वागत करते हैं। यह काफी अच्छी बात है कि वो आ रहे हैं। लेकिन उसके आगमन से हमलोगों को कपि फर्क नहीं पड़ने वाला है। इसका उदहारण बोचहां उपचुनाव में देखने को मिल गया कि कैसे हमारी पार्टी ने वहां हज़ारों वोटरों को अपने पक्ष में लाया।
इसलिए अब जनता के मन में सबकुछ साफ़ है, इस बार भाजपा के झांसा में नहीं आने वाला है कोई। पार्टी ने इन पांच सालों में संघर्ष की बदौलत बिहार में ही नहीं झारखंड और उत्तर प्रदेश तक की राजनीति में एक अलग पहचान बनाई है। पार्टी आज निषादों की आवाज बनकर उभरी है, जिसके कारण लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं।