ब्रेकिंग न्यूज़

‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग

हमले के दौरान जान बचाने के लिए मदद मांग रहे थे पुलिसकर्मी, गैंगस्टर की बहू ने नहीं खोला दरवाजा

07-Jul-2020 09:49 AM

KANPUR: गैंगस्टर विकास दुबे की बहू और नौकरानी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ ही पड़ोसी को भी गिरफ्तार किया गया है. हमले के दौरान इनलोगों ने विकास के गुर्गों के मदद की थी. 

पुलिस ने गिरफ्तारी के बारे में बताया कि विकास दुबे के गांव बिकरू गांव में मुठभेड़ के दौरान पुलिस के लोकेशन के बारे में जानकारी भी दे रही थी. गोलीबारी के दौरान विकास की बहू शमा के घर के बाहर घायल पुलिसकर्मी जान बचाने के लिए मदद मांग रहे थे,उससे बार-बार दरवाजा खोलने की गुजारिश कर रहे थे, लेकिन शमा ने दरवाजा नहीं खोला.  अगर दरवाजा खोलती तो कुछ पुलिसकर्मियों की जान बच सकती थी. 

10 पुलिसकर्मी को चौबेपुर थाना में किया गया तैनात

कानपुर पुलिस लाइन से 10 पुलिसकर्मियों को चौबेपुर थाना ट्रांसफर किया गया है. मुखबिरी के आरोप में चौबेपुर थाना के कई पुलिसकर्मियों से पूछताछ चल रही है. जिसके कारण कानपुर एसएसपी ने 10 जवानों को चौबेपुर थाना भेजा गया है. बता दें कि छापेमारी के दौरान विकास दुबे ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया था. जिसमें डीएसपी समेत 8 जवान शहीद हो गए थे. विकास दुबे फरार चल रहा है.