ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा

विकास दुबे और उसके गुर्गों के एनकाउंटर को यूपी पुलिस ने बताया असली, सुप्रीम कोर्ट ने मांगा था जवाब

17-Jul-2020 03:28 PM

DELHI: कानपुर का गैंगस्टर विकास दुबे और उसके बाकी साथियों के एनकाउंटर पर सुप्रीम कोर्ट में आज यूपी पुलिस ने जवाब दिया है. यूपी पुलिस ने अपने जवाब में बताया है कि विकास दुबे और उसके बाकी गुर्गों का एनकाउंटर असली था. इस मुठभेड़ को फर्जी नहीं कहा जा सकता है. 

कोर्ट ने भेजा था नोटिस

14 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट इस मामले पर सुनवाई करते हुए नोटिस जारी किया था. नोटिस में यूपी पुलिस को जवाब देने के लिए कहा था. आज यूपी पुलिस ने एनकाउंटर को लेकर आज अपना पक्ष रखा हैं. इस एनकाउंटर को लेकर खूब राजनीति हो रही थी. कई दलों के नेता इसे फर्जी बता रहे थे. 

मुंबई के वकील ने दायर की है याचिका

विकास दुबे के एनकाउंटर पर मुंबई के वकील घनश्याम उपाध्याय और वकील अनूप अवस्थी की ओर से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी.याचिका में मामले में यूपी पुलिस की भूमिका की जांच की मांग की गई है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि वह गैंगस्टर विकास दुबे और उनके पांच सहयोगियों के साथ-साथ बिकरु गांव में तीन जुलाई को आठ पुलिसकर्मियों की हत्या की जांच के लिए एक सेवानिवृत्त सुप्रीम कोर्ट जज की अध्यक्षता में समिति बनाने का सोच रही है.