ब्रेकिंग न्यूज़

गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं शुरू, ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं शुरू, ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़

विकास दुबे का पोस्टमार्टम से पहले होगा कोरोना टेस्ट, शव को रखा गया है हॉस्पिटल में

10-Jul-2020 11:35 AM

KANPUR: गैंगस्टर विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद शव को हेलेट हॉस्पिटल में रखा गया है. शव का पहले कोरोना टेस्ट कराया जाएगा. रिपोर्ट आने के बाद ही विकास के शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा. 

मध्य प्रदेश से लेकर यूपी के कई पुलिस संपर्क में आए

विकास दुबे की गिरफ्तारी मध्य प्रदेश के उज्जैन में हुई थी. वहां से लेकर यूपी के कई पुलिसकर्मी विकास दुबे के संपर्क में आए हैं. मंदिर का गार्ड भी संपर्क में आया है. ऐसे में कोरोना टेस्ट अगर विकास का पॉजिटिव आया तो हड़कंप मच सकता है. हालांकि विकास दुबे गिरफ्तारी से लेकर एनकाउंटर तक मास्क में दिखा था. 

कानपुर में हुआ एनकाउंटर

जब गाड़ी पलटी तो पुलिस का पिस्टल छिनकर विकास भागने लगा. एसटीएफ ने सरेंडर करने के लिए बोला. लेकिन विकास मानने को तैयार नहीं था. जिसके बाद एसटीएफ ने पांच मिनट में ही विकास का काम तमाम कर दिया. यह मुठभेड़ कानपुर के पनकी में हुई है.  विकास दुबे के एनकाउंटर के दौरान चार पुलिसकर्मी घायल हो गए है. घायलों में दो हवलदार है. पुलिस की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है यह हादसे में घायल हुए है या फिर विकास के फायरिंग में घायल हुए हैं. 

पुलिस का बयान आया सामने

विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद पुलिस का पहली बार जवाब आया है. कानपुर पश्चिम एसपी ने कहा कि विकास दुबे को जब लाया जा रहा था तब गाड़ी पलट गई. इसमें जो पुलिसकर्मी घायल हुए उसने उनका पिस्टल छीनने की कोशिश की. पुलिस ने उसे चारों तरफ से घेर कर आत्मसमर्पण कराने की कोशिश की. जिसमें उसने जवाबी फायरिंग की. आत्मरक्षा में पुलिस ने फायरिंग की.जिसमें विकास दुबे मारा गया. विकास के कमर और सिर में गोली लगी.