Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च
10-Jul-2020 10:22 AM
DESK: विकास दुबे के मुठभेड़ के बाद कई सवाल उठने लगे हैं. यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश सिंह यादव ने बड़ा सवाल खड़ा किया है. ट्वीट किया कि’’ दरअसल ये कार नहीं पलटी है, राज़ खुलने से सरकार पलटने से बचाई गयी है.’’

कांग्रेस ने कहा- शासन का गठजोड़ उजागर होता
विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद कांग्रेस के सीनियर नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि’’ एनकाउंटर में मारा गया. कई लोगों ने पहले ही ये आशंका जताई थी. पर अनेकों सवाल छूट गए- 1. अगर उसे भागना ही था, तो उज्जैन में सरेंडर ही क्यों किया? 2. उस अपराधी के पास क्या राज थे जो सत्ता-शासन से गठजोड़ को उजागर करते? 3. पिछले 10 दिनों की कॉल डिटेल्ज़ जारी क्यों नहीं?’’

आरजेडी ने भी उठाया सवाल
आरजेडी के सीनियर नेता और राज्यसभा सांसद मनोज झा ने सवाल उठाया हैं. कहा कि ''अगर विकास दुबे की एनकाउंटर में मौत की खबर सच है तो मान लीजिए पूरे सिंडिकेट के काले सच का भी एनकाउंटर कर दिया गया. सिस्टम ने अपने को नंगा होने से बचा लिया. कल के महाकाल मंदिर के वीडियो से लेकर अब तक कि कथा कितनी मासूम है.. इसे ही अंतिम सत्य मान आगे बढ़िए.''
पुलिस का बयान आया सामने
विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद पुलिस का पहली बार बयान सामने आया है. कानपुर पश्चिम एसपी ने कहा कि विकास दुबे को जब लाया जा रहा था तब गाड़ी पलट गई. इसमें जो पुलिसकर्मी घायल हुए उसने उनका पिस्टल छीनने की कोशिश की. पुलिस ने उसे चारों तरफ से घेर कर आत्मसमर्पण कराने की कोशिश की. जिसमें उसने जवाबी फायरिंग की. आत्मरक्षा में पुलिस ने फायरिंग की.जिसमें विकास दुबे मारा गया. विकास के कमर और सिर में गोली लगी.