ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ RTO online services : घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस! RTO जाने की झंझट खत्म, मिनटों में पूरा होगा प्रोसेस बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं: हनुमान मंदिर से लाखों के गहने चोरी, चांदी का गदा और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए चोर बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप

Home / news / गुजरात के बाद विजयवाड़ा में दर्दनाक हादसा, कोविड हॉस्पिटल में तब्दील होटल के...

गुजरात के बाद विजयवाड़ा में दर्दनाक हादसा, कोविड हॉस्पिटल में तब्दील होटल के अंदर लगी आग, 7 मरीजों की मौत

09-Aug-2020 08:26 AM

DESK : गुजरात के बाद अब विजयवाड़ा में दर्दनाक हादसा हुआ है। आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में एक होटल के अंदर आग लगी है। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है। दरअसल विजयवाड़ा के जिस होटल में आग लगी है उसको कोविड हॉस्पिटल में तब्दील किया गया था और यहां कोरोना के मरीजों को रखा गया है। बुरी खबर यह है कि 7 कोरोना मरीजों की मौत आज लगने से हो गई है।


घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक के विजयवाड़ा के होटल स्वर्ण पैलेस को जिला प्रशासन ने कोविड अस्पताल के तौर पर स्थापित किया था। इसमें कोरोना के 30 मरीज रखे गए थे इनके अलावे मेडिकल स्टाफ ही होटल में मौजूद थे। इनमें से 15 लोगों को तत्काल निकाल लिया गया है। फिलहाल फायर ब्रिगेड की कई टीमें मौके पर मौजूद हैं। 


आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन रेड्डी ने इस घटना पर दुख जताया है साथ ही साथ उन्होंने तत्काल इस पूरे हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। आंध्र प्रदेश सरकार ने इस होटल को किराए पर लेकर कोविड अस्पताल बनाया था। मुख्यमंत्री रेड्डी ने तत्काल सभी घायलों को बेहतर मेडिकल फैसिलिटी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। राहत की खबर यह है कि अब आग पर काबू पा लिया गया है।