ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे

Home / news / विजय सिन्हा से तेजस्वी ने पूछा, आप क्या कर रहे थे? माइक खोलने...

विजय सिन्हा से तेजस्वी ने पूछा, आप क्या कर रहे थे? माइक खोलने का काम तो ऑपरेटर का है

14-Mar-2023 02:26 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार विधानसभा में आज नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा से तेजस्वी यादव ने पूछा कि आप ये क्या कर रहे थे। माईक खोल रहे थे क्या आप ऑपरेटर हैं? दरअसल बीजेपी विधायक लखीन्द्र पासवान द्वारा सदन में माइक तोड़े जाने के आरोप पर बीजेपी की सफाई के बाद तेजस्वी यादव ने नेता प्रतिपक्ष से पूछा। कहा कि आप क्यों माइक खोल रहे थे।


बिहार विधानसभा में आज सदन की कार्यवाही शुरू होते ही बीजेपी के विधायकों ने जोरदार हंगामा किया। बीजेपी विधायकों ने सदन के भीतर आरोप लगाया कि उन्हें बोलने नहीं दिया जाता है और उनके साथ गाली गलौज की जाती है। इसको लेकर विधानसभा में बीजेपी ने जबरदस्त हंगामा किया। इस दौरान बीजेपी विधायक लखिन्द्र पासवान पर माइक तोड़ने का भी आरोप लगा। माइक तोड़ने के आरोप पर बीजेपी विधायक ने सफाई देते हुए कहा कि माइक उन्होंने नहीं तोड़ा है बल्कि उसका पेंच ढीला था। बीजेपी के इस सफाई के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि माइक को खोल दिया ये ऑपरेटर हैं क्या? आप क्या कर रहे थे? ये इन लोगों का व्यवहार और चरित्र है जिसे पूरे बिहार की जनता ने देखा है। माफी मांगने के बजाय ये लोग सीनाजोरी करते हैं। हमकों कोई उम्मीद नहीं है कि इनको थोड़ी सी भी शर्म हो कि मांफी मांगे।


 डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि बीजेपी का झूठ का हम सब गवाह है। चाहे शहीद के पिता वाला मामला हो या फिर तमिलनाडु मामला इन दोनों मामले में बीजेपी ने झूठ बोला था। शहीद के पिता मामले में तो मांफी मांगी लेकिन तमिलनाडु मामले में बीजेपी ने माफी नहीं मांगी है। विजय सिन्हा ने तेजस्वी को जवाब देते हुए कहा कि आपने आसन पर चढकर आसन का अपमान किया था तब आपने क्यों नहीं माफी मांगी थी। वही तेजस्वी यादव ने कहा कि बीजेपी विधायक लखीन्द्र पासवान के जैसा ही नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा का स्वाभाव है। हो सकता है उससे ज्यादा हो।