गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश
12-Sep-2022 09:00 PM
VAISHALI: गैंगरेप पीड़िता के परिजनों से मिलने नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा जंदाहा पहुंचे। परिजनों से मुलाकात करने के बाद भाजपा नेता ने नीतीश-तेजस्वी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने अपने स्वार्थ और अहंकार में बिहार को गुंडों के हवाले कर दिया है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब बिहार में शराबबंदी हो सकती है तो पूर्ण नशाबंदी क्यों नहीं?
विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार जहां से चला था फिर वहीं पहुंचा दिया है। नीतीश सरकार में अफसरशाही पर सवाल उठाते हुए नेता प्रतिपक्ष ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि जो आता है उसे जाना होता है। इसलिए पदाधिकारी इस भ्रम में ना रहे। आज सरकार है तो कल जा भी सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि वरीय पदाधिकारी फोन नहीं उठाते है और उन्हें प्रोटोकॉल तक का भी ख्याल नहीं है।
शराबबंदी पर तीखा हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के अहंकार के कारण शराबबंदी कानून की समीक्षा नहीं की जा रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि शराबबंदी ही क्यों पूर्ण नशाबंदी पर आपके पदाधिकारी काम नहीं कर रहें है अगर बिहार में पूर्ण नशाबंदी होगा और पदाधिकारी सही से काम करेगा तो आधा अपराध उसी दिन से रुक जाएगा।