ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह

दिग्विजय सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कांग्रेस के बागी 22 विधायकों से मिलने पहुंचे थे होटल

18-Mar-2020 07:59 AM

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर कर्नाटक से आ रही है. मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सिंह कांग्रेस के बागी 22 विधायकों से मिलने की कोशिश कर रहे थे. बेंगलुरू के जिस रमाडा होटल में 22 बागी विधायक रूके हुए हैं. उसमें अंदर जब नहीं जाने दिया गया तो सिंह होटल के गेट पर दी धरना पर बैठ गए. जिसके बाद पुलिस ने एहतियातन गिरफ्तार कर लिया.  

सुबह-सुबह पहुंचे थे होटल

बताया जा रहा है कि आज सुबह ही दिग्विजय सिंह कांग्रेस नेताओं के साथ बेंगलुरु पहुंच गए. लेकिन कर्नाटक पुलिस ने उन्हें होटल के बाहर ही रोक दिया. सिंह ने कहा कि पुलिस विधायकों से मिलने नहीं दे रही है. मैं मध्य प्रदेश का राज्यसभा उम्मीदवार हूं. 26 तारीख को राज्यसभा चुनाव के लिए विधानसभा में वोटिंग होनी है. हमारे विधायकों को यहां होटल में बंधक बनाकर रखा गया है. 

22 विधायक पार्टी से दे दिया इस्तीफा, फिर भी हक जता रही कांग्रेस

सिंधिया समर्थक 22 कांग्रेस के विधायक ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. फिर भी कांग्रेस के नेता इन विधायकों पर अपना हक जता रहे है. इसमें से 6 का स्पीकर ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. लेकिन बाकी का बाकी है. ये सभी विधायक पहले ही कह चुके हैं कि वह सिंधिया के लिए जान तक देने को तैयार हैं. सिंधिया बीजेपी में शामिल हो चुके हैं. जिसके बाद कहा जा रहा है कि ये विधायक भी बीजेपी में शामिल होंगे.