सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर
15-Jan-2024 06:33 PM
By First Bihar
DESK: महाराष्ट्र में विधायकों की अयोग्यता के मामले में स्पीकर के फैसले को शिवसेना के दोनों गुटों ने कोर्ट में चुनौती दे दी है। सीएम एकनाथ शिंदे और पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे गुट ने विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर के फैसले के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
दरअसल, दोनों गुटों ने एक दूसरे के विधायकों को अयोग्य ठहराया था। दोनों गुटों की याचिका पर विधानसभा स्पीकर ने बीते बुधवार को अपना फैसला सुनाया था। स्पीकर राहुल नार्वेकर ने एकनाथ शिंदे की शिवसेना को असली शिवसेना बताया था। इस दौरान नार्वेकर ने उद्धव ठाकरे गुट के किसी विधायक को भी अयोग्य नहीं ठहराया था।
स्पीकर ने बुधवार को कहा था, ''मेरे सामने सबसे बड़ा सवाल है कि असली शिवसेना कौन है। चुनाव आयोग ने कहा कि असली शिवसेना तो एकनाथ शिंदे की शिवसेना है।ऐसे में शिंदे सहित सत्तारूढ़ खेमे के 16 विधायकों को अयोग्य ठहराने की ठाकरे गुट की याचिका को खारिज कर दिया जाता है।'' स्पीकर के फैसले को चुनौती देते हुए एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने बॉम्बे हाई कोर्टमें चुनौती दी है तो वहीं उद्धव ठाकरे गुट ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।