LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर
02-Mar-2023 11:20 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज चौथा दिन है इस चौथे दिन की शुरुआत हुई काफी हंगामेदार रही है। माले के नेता बीजेपी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा के नेता भी अब हंगामा करना शुरू कर दिया है।
भाजपा के नेता तमिलनाडु में हो रही बिहारी मजदूरों की हत्या को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। बीजेपी के नेता बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। बीजेपी का नेता बिहार के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री दोनों से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। इसके साथ ही एक बार फिर से भाजपा के तरफ से विरोध जताते हुए रिपोटिंग टेबल पलट दिया गया है।
बीजेपी नेताओं का कहना है कि तमिलनाडु में जिस तरह मजदूरों की हत्या की गई है बिहारियों को अपमानित किया जा रहा है। उसके बावजूद बिहार के मुख्यमंत्री चार्टर्ड प्लेन करना बैठकर वहां के मुख्यमंत्री के साथ केक खा रहे हैं। इससे अधिक शर्म की बात क्या हो सकती है। इससे पहले भी बुधवार को BJP ने गलवान घाटी में शहीद हुए जवान के स्मारक के अपमान और उनके पिता को प्रताड़ित करने का आरोप लगाकर सरकार को जमकर घेरा। हालांकि मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद शहीद मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं। इसके बावजूद भाजपा हमलावर है। विपक्ष मंत्री सुरेंद्र यादव के अग्निवीरों पर दिए बयान को लेकर माफी की मांग भी कर रहा है। इसके साथ ही महबूब महबूब आलम के खिलाफ कारवाई की मांग कर रहे हैं।
आपको बताते चलें कि, आज यानि गुरुवार को विधानसभा की पहली पाली में प्रश्नोत्तर के माध्यम से तारांकित और अल्पसूचित सवाल लिए जाएंगे। उसके बाद ध्यानाकर्षण की सूचनाएं लाई जाएंगी। आज तीन ध्यानाकर्षण की सूचनाएं अलग-अलग विभाग से लाई जा रही है। सामान्य प्रशासन विभाग, पंचायती राज और ग्रामीण कार्य विभाग। इसके बावजूद यदि कोई प्रतिवेदन होगा तो सभा पटल पर रखा जाएगा। दूसरी पाली में बिहार बजट 2023-24 को लेकर चर्चा की जाएगी।